कोंडागांव में तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

by sadmin
Spread the love

कोंडागांव, ShorGul.news । छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां नेशनल हाइवे नंबर 30 पर सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक को नजदीकी अस्पताल भेजा गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह घोड़ागाव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। हादसे में एक युवक की मौत हो चुकी थी और दूसरा गंभीर रूप से घायल था। पुलिस ने घायल युवक को भनपुरी अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे मेकाज रेफर किया गया। इधर पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को सूचना दे दी है। फिलहाल शव को पीएम के लिए भेजा गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!