अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का प्रवचन कल से, लाखों भक्त जुटेंगे

by sadmin
Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर के दहीहंडी मैदान गुढ़ियारी में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का कथा प्रवचन 8 नवंबर की शाम 5 बजे से आरंभ होने जा रहा है जिसकी सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं । 8 नवंबर को प्रातः कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का राज्य का माना विमानतल पर भव्य स्वागत किया जाएगा। गुढियारी में जहां प्रवचन होगा, वहां लाखों भक्तों के जुटने का इंतजाम किया गया है। 5 लाख वर्गफीट में पंडाल के साथ करीब 70 हजार वाहन भी पार्क हो सकेंगे। 

उसके बाद आयोजन समिति के सदस्य कथावाचक पंडित मिश्रा को लेकर गुढ़ियारी स्थित भारत माता चौक पहुंचेंगे। यहां उनकी उपस्थिति में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो शुक्रवारी बाजार से होते हुए गुढ़ियारी पड़ाव कथा पंडाल में जाकर समाप्त होगी। जन जागरुकता को जानकारी देते हुए शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के मुख्य संयोजक बसंत अग्रवाल ने बताया कि यह राजधानी ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य के लिए पहला बड़ा धार्मिक आयोजन है जिसमें राज्य के साथ देश भर से लाखों की संख्या में भक्त कथा प्रवचन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचेंगे। 

आयोजकों में ये हैं शामिल

उन्होंने बताया कि चैंपेश्वर शिव महापुराण कथा के मुख्य आयोजकों में माधुरी लक्खी प्रसाद अग्रवाल, अनीता चंदन अग्रवाल एवं रितु बसंत अग्रवाल सहित वेरलिया परिवार आदि सम्मिलित हैं। आयोजन समिति ने तन मन धन से इस संपूर्ण आयोजन का बीड़ा उठाया है जिसमें आयोजन समिति ने बुजुर्गों और महिलाओं के लिए विशेष तौर पर बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। उनका कहना था कि इस आयोजन में जाति धर्म संगठन समुदाय का व्यापक समर्थन मिल रहा है। खासकर महिला वर्ग का विशेष योगदान देखने को मिल रहा है।

बेलपत्र व एक लोटा पानी से इलाज का दावा, जिसकी देश भर में हो रही चर्चा 

बसंत अग्रवाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा घर पर पूजन करने की विधि और पद्धति वह किसी भी प्रकार की गंभीर से गंभीर बीमारी के इलाज का उपाय बेलपत्र व एक लोटा जल से पूजा करने की विधि बताई जाएगी।  उनका यह प्रयोग देशभर में काफी लोकप्रिय और सफल साबित हुआ है जिसकी चर्चा सर्वत्र हो रही है। पंडित मिश्रा कथा प्रवचन का रसपान करने के लिए शिव भक्तों का सुबह से शाम तक मेला लगा रहता है । 

पंडाल मां बमलेश्वरी मंदिर के आकार का बनेगा, 5 लाख 

वर्गफीट में विशाल पंडाल, 10 हजार वर्गफीट में कंट्रोल रूम 

आयोजन समिति के मुख्य संयोजक बसंत अग्रवाल ने कहा कि गुढ़ियारी पड़ाव में विशेष भव्य पंडाल तैयार किया  गया है जिसे नागपुर के वर्मा डेकोरेशन द्वारा तैयार किया गया है, जिसके प्रोपराइटर नरेंद्र साहू हैं। लगभग 5 लाख वर्गफीट में विशाल पंडाल तैयार किया गया है जिसमें 10 हजार वर्गफीट में कंट्रोल रूम और कार्यालय कथा स्थल पर प्रवेश के लिए मुख्य द्वार बनाया गया है। उनका कहना था कि पंडाल को डोंगरगढ़ कि मां बमलेश्वरी मंदिर की आकृति का रूप दिया गया है तथा पंडाल के बाहरी हिस्सों को लोककला शिल्प से सजाया गया है।

आयोजन समिति ने महिलाओं पुरुष की अलग-अलग समितियों का गठन किया है और उन्हें जिम्मेदारी सौंप दी गई है ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और भक्तों को हर प्रकार की सुरक्षा और सुविधा प्रदान की जा सके। 50 मेडिकल स्टाफ व स्वयंसेवकों की पूरी टीम कार्य में लगी है। अलग-अलग जगहों पर डब्लू आरएस रावण मैदान में कोटा विद्यापीठ के सामने एक विशाल जगह पर सभी तरह के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है जहां पर 40 हजार से 70 हजार वाहन पार्क किए जा सकेंगे

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!