भिलाई की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी किरण अग्रवाल बनी भारतीय शतरंज टीम की कोच

by sadmin
Spread the love

भिलाई। छत्तीसगढ़ में खेल के क्षेत्र में दुर्ग जिले का भिलाई क्षेत्र उपलब्धियों से भरा है। यहां के खिलाड़ी नेशनल-इंटरनेशनल में अपनी खेल क्षमता का लोहा मनवाया है। इसी कड़ी में शतरंज के इतिहास में एक बार फिर गौरवशाली अवसर आया है, एक और अध्याय जुड़ गया है। इस्पात नगरी की अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी किरण अग्रवाल को अखिल भारतीय शतरंज महासंघ ने भारतीय शतरंज टीम की कोच नियुक्त किया है। 

बता दें कि इससे पहले भी 2004 में किरण ने भारतीय शतरंज टीम की कोच बन कर बखूबी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। वे 13 से 23 नवंबर तक श्रीलंका में आयोजित होने जा रही कामनवेल्थ चेस चेम्पियनशिप में शामिल होंगी। इसमें 16 सदस्यीय भारतीय टीम में किरण बतौर कोच मार्गदर्शन करेंगी। 

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ ने किरण अग्रवाल को कोच बनाए जाने पर प्रदेश के शतरंज खिलाड़ियों में खुशी है। किरण के इस अनुभव का लाभ निश्चित रूप से आगे प्रदेश के होनहार शतरंज खिलाड़ियों को मिलेगा। छत्तीसगढ़ शतरंज संघ के राज्य सचिव हेमन्त खुटे ने मामले में जानकारी दी कि राज्य के गौरव विनोद राठी व किरण अग्रवाल शतरंज जगत की ऐसी हस्ती हैं जो देश के लिए काफी भाग्यशाली साबित हुए हैं। 

विनोद राठी वर्ष 2001 में विश्व जूनियर अंडर-20 भारतीय दल का कोच बनकर एथेंस (ग्रीस) गए थे जहां महिला वर्ग का खिताब कोनेरू हम्पी ने हासिल किया था। वहीं वर्ष 2004 में किरण अग्रवाल को भारतीय टीम की कोच बनकर लेबनान जाने का मौका मिला था। यहां भारतीय टीम ने सिल्वर मेडल हासिल की थी। उल्लेखनीय है कि शतरंज ओलंपियाड के समय छत्तीसगढ़ में टॉर्च रिले लाया गया था, इस दौरान टॉर्च थामने का सौभाग्य भी किरण को मिला था।

किरण की ये है उपलब्धियां

छत्तीसगढ़ में किरण अग्रवाल एकमात्र महिला शतरंज खिलाड़ी हैं जिसे वीमेन फीडे मास्टर का टाइटल विश्व शतरंज महासंघ ने प्रदत्त किया है। किरण ने लंदन, दुबई, जर्मनी, यूगोस्लाविया, बांग्लादेश, दोहा (कतर) जैसे लगभग 15 से अधिक देशों में भारत का प्रतिनिधित्व की हैं। वे श्रेष्ठ प्रदर्शन से प्रतिद्वंद्वियों को लोहा मनवा चुकी हैं। भारत सरकार ने उन्हें 1986 में विक्रम अवार्ड प्रदान किया था।

ये है भारतीय टीम में शामिल खिलाड़ी

1. राहुल रामकृष्ण अंडर-8, 2, ए चारवी अंडर-8, 3. विवान विशाल साह अंडर-10, 4. आद्य रंगनाथ अंडर-10, 5. गौतम कृष्ण अंडर-12, 6. सुरभि गुप्ता अंडर-12, 7. बागवे गौरांग अंडर-14, 8. अनुपम श्री कुमार अंडर-14, 9. एम प्रवेश अंडर-16, 10. एस तनीषा अंडर-16, 11. सोहम कोमेत्रा अंडर-18, 12. वी रिंधिया अंडर-18, 13. प्रियंका अंडर-20, 14. पी इनियन सीनियर, 15. चितलांगे साक्षी सीनियर, 16. भाग्यश्री थिप्से सीनियर।

भारतीय शतरंज टीम के कोच

प्रवीण थिप्से, व्ही रविचंद्रन, प्रसन्नजीत दत्ता, किरण अग्रवाल

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!