एक आरोपी की पत्नी से अवैध संबंध तो दूसरे की बहन से भी प्रेम संबंध, परिणाम-हत्या, 3 गिरफ्तार

by sadmin
Spread the love

रायपुर। 3 वर्ष पूर्व परसदा क्रिकेट स्टेडियम के गार्ड के हुए अंधे कत्ल के प्रकरण का खुलासा करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला प्रेम संबंधों का बताया गया है। दरअसल मृतक के एक आरोपी की पत्नी व दूसरे आरोपी की बहन दोनों से प्रेम संबंध थे। इस  अवैध प्रेम कहानी का अंत हत्या से हुआ। 

मामला 2019 का है जब ग्राम परसदा स्थित पटखनिया तालाब के मेढ़ के किनारे मृतक की शव मिला था। चरित्र शंका के चलते ग्राम परसदा निवासी देवेश जांगड़े की हत्या हुई थी। ग्राम परसदा के मृतक के साथियों ने ही हत्या की घटना को अंजाम दिया था। मछली पकड़ने के दौरान सुनियोजित तरीके से बिजली के तार से मृतक का गला घोंट कर हत्या  की गई थी तथा हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को छिपा दिया था। 

पीएम रिपोर्ट ने दिए हत्या के संकेत, इसके बाद एसएसपी ने बनाई टीम

पूरी घटना इस प्रकार है। 29 सितंबर 2019 को चमन जांगड़े ने थाना मंदिर हसौद में सूचना दी कि उसका छोटा भाई देवेश जांगड़े बिना किसी को बताए कहीं चला गया है,। फिर 30 सितंबर को ही उसने दूसरी सूचना दी कि ग्राम परसदा स्थित पनखटिया तालाब की मेढ़ के किनारे छोटे भाई का शव पड़ा है। पुलिस ने शव का पीएम कराया। 11 सितंबर 2019 को पीएम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि देवेश की मौत किसी ठोस एवं भोथले वस्तु से शरीर पर कई जगहों पर वार करने एवं गला दबाने से हुई है तथा हत्या पश्चात् अज्ञात आरोपी द्वारा साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को तालाब में फेंका गया है। इसके बाद एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने एएसपी शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी व कीर्तन राठौर को जांच का जिम्मा सौंपा। अफसरों ने टीम बनाकर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम के साथ इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ही ली। 

मृतक को तालाब में मछली पकड़ते देखा गया था आरोपियों के साथ

अफसरों ने मृतक देवेश की हत्या की घटना के संबंध में मृतक के भाई सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी में घटना स्थल तथा उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज तलाशे और मुखबिर बी लगाए। पता चला कि घटना के पूर्व अंतिम बार मृतक देवेश जांगड़े को गांव के ही उसके साथी अमन जांगड़े, चंदशेखर एवं कमलेश के साथ ग्राम परसदा के पनखटिया तालाब में मछली पकड़ते देखा गया है। 

आरोपी अमन टूट गया पूछताछ में

इस पर टीम ने अमन जांगड़े को पकड़ा और उससे कड़ाई से पूछताछ की। बस यहीं से क्लू मिल गया और कड़ियां जुड़ते-जुड़ते आरोपियों तक पहुंच गईं। अमन ने बताया कि  मृतक देवेश जांगड़े परसदा क्रिकेट स्टेडियम में गार्ड के रूप में कार्यरत था तथा मृतक के गांव के ही चंदशेखर जांगड़े की पत्नी से अवैध संबंध का शक था। एक अन्य आरोपी की बहन से भी उसके संबंधों की भी चर्चा गांव में हो रही थी। इसी बीच चंदशेखर जांगड़े ने अमन जांगड़े एवं कमलेश के साथ मिलकर  देवेश जांगड़े को जान से मारकर रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 

तालाब ले गए और पानी में करंट फैलाकर गला घोंट दिया

घटना वाले दिन सुनियोजित योजना के अनुसार चंद्रशेखर जांगड़े एवं अमन जांगड़ेे मृतक देवेश जांगड़े को पहले लाखौली शराब दुकान ले गए। वहां उसे शराब पिलाई, उसके बाद तीनों मृतक देवेश जांगड़े की बाइक पर बैठकर ग्राम परसदा स्थित पटखनिया तालाब गए, जहां कमलेश पूर्व से मौजूद था। वहां उन्होंने अपना शर्ट व मोबाइल उतारकर चंद्रशेखर के इशारे पर अमन व कमलेश मृतक देवेश को लेकर तालाब की दूसरी ओर गए। वहां बिजली के तार से तालाब के पानी में करंट फैलाकर मछली पकड़ने लगे। इसी बीच मौका पाकर सुनियोजित तरीके से अमन जांगड़े एवं कमलेश ने मारपीट कर धक्का देकर देवेश को नीचे गिरा दिया व मछली पकड़ने वाले बिजली के तार से देवेश जांगड़े का गला घोंट दिया। 

साक्ष्य छिपाने शव को छिपा दिया था

हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से मृतक के शव को तालाब के किनारे छिंद पेड़ के ठूठ व झाड़ियों में छिपा दिया। इसके बाद जांच टीम ने सघन पतासाजी कर घटना में संलिप्त अन्य 2 आरोपियों चंद्रशेखर जांगड़े एवं कमलेश निवासी ग्राम परसदा को भी गिरफ्तार कर लिया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

(1) कमलेश जांगड़े पिता कोदूराम जांगड़े निवासी ग्राम परसदा थाना मंदिर हसौद रायपुर

(2) अमन जांगड़े पिता स्व. फत्तेलाल जांगड़े  निवासी ग्राम परसदा थाना मंदिर हसौद रायपुर।

(3) चंद्रशेखर जांगड़े पिता सुखचंद जांगड़े निवासी ग्राम परसदा थाना मंदिर हसौद रायपुर।

खुलासे में इनकी भूमिका रही महत्वपूर्ण

कार्यवाही में निरीक्षक वीरेन्द्र चन्द्रा, थाना प्रभारी मंदिर हसौद, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से निरीक्षक रोहित मालेकर, प्र.आर. लवेश चंद्राकर, आशीष त्रिवेदी आर. जसवंत सोनी, तुकेश निषाद, टीकम साहू, सुरेश देशमुख थाना मंदिर हसौद से सउनि द्वारिका प्रसाद धु्रव तथा आर. संदीप वैष्णव की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!