भानुप्रतापपुर उपचुनाव में सर्वाधिक महिला मतदाता

by sadmin
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में सर्वाधिक महिला मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगी जिनकी संख्या 1 लाख 491 है जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 95,186 है। विधानसभा निर्वाचन 2018 के दौरान कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 90164 थी। इसमें 5514 नए मतदाता जुड़ गए हैं। इसमें एक तृतीय लिंग मतदाता भी मतदान में भाग लेने जा रहा है।

निर्वाचन के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब ने बताया कि विधानसभा का इलेक्शन परसेंटेज रेशियो 63.97 है। जेंडर रेशियो 1058 है। उन्होंने बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2018 के दौरान कुल मतदाताओं की संख्या 190164 थी । इसमें नए मतदाताओं की संख्या में 5514 की वृद्धि हुई है। चिह्नांकित  दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 855 है।  उनका कहना था कि कुल मतदाताओं में 18 से 19 वर्ग के मतदाताओं की संख्या 3490 है जिसमें 1840 पुरुष और 1650 महिलाएं हैं।

80 वर्ष में भी सर्वाधिक महिला मतदाता

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस उपचुनाव में 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या में भी महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। 80 वर्ष आयु वर्ग में कुल 1875 मतदाताओं में 640 पुरुष हैं और 1235 महिलाएं हैं। सेवा (कामकाजी) मतदाताओं की संख्या 548 है जिसमें 529 पुरुष तथा 19 महिला मतदाता हैं।

अंतिम आधे घंटे में ही मतदान करेंगे कोरोना पीड़ित 

निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए संबंधी सभी उपाय किए जाएंगे । उनका कहना था कि उन्होंने संक्रमित मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र पर मतदान का अंतिम घंटा सुरक्षित रखा गया है । मतदाताओं की पहचान मुख्य मदाता फोटो परिचय पत्र और आयोग द्वारा मान्य किए गए 12 दस्तावेजों के माध्यम से किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस मतदाता दिव्यांग पीडब्ल्यूडी मतदाता एवं 80 वर्ष अधिक मतदाता को मतदाता डाक पत्र से मतदान करने की सुविधा प्रदान की जाएगी।

95 से अधिक नक्सल प्रभावित मतदान केंद्र

निर्वाचन अधिकारी का कहना था कि इस उपचुनाव में 95 से अधिक नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों में विशेष सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं इसमें व्यवस्था के अनुसार पर सुरक्षाबलों को मैदानी स्तर पर उतारा जाएगा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 80 भानुप्रतापपुर में 256 मूल मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 17 शहरी क्षेत्र में और 239 ग्रामीण क्षेत्र में स्थित हैं कुल 243 पोलिंग स्टेशन लोकेशन है जिसमें 15 शहरी क्षेत्र में एवं 228 ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुसार मतदान केंद्र में अधिकतम मतदाताओं की संख्या को 1500 तक रखा गया है।

आदर्श आचार संहिता प्रभावशील

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक भानूप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में उप निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जिला उत्तर बस्तर कांकेर में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है।  आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण संपत्ति पर सभी राजनीतिक विज्ञापन वॉल राइटिंग पेपर पोस्टर्स कट आउट होल्डिंग बैनर पोस्टर फ्लैग आदि निर्वाचन की घोषणा के 24 घंटे के भीतर हटा लिए जाएंगे । सार्वजनिक संपत्ति सार्वजनिक स्थानों से सभी राजनीतिक विज्ञापन किसी अन्य रूप से हटा दिए जाएंगे। निजी संपत्ति पर प्रदर्शित  प्राधिकृत राजनीतिक विज्ञापन 72 घंटे के भीतर हटा दिए जाएंगे।

कांग्रेस से सावित्री मंडावी तय मानी जा रहीं

अतिविश्वसनीय सूत्रों और शंकर नगर के सूत्रों के अनुसार कांग्रेश से भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस से सावित्री मंडावी का नाम लगभग फाइनल है। अब निर्णय भाजपा को करना है कि वह किसे चुनाव मैदान में उतारेगी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!