आपसी विवाद पर प्राणघात हमला : ईलाज के दौरान मौत, 2 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

by sadmin
Spread the love

थाना दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र के गया नगर क्षेत्र में मृतक विजय् चंद्राकर पिता तुलाराम चंद्राकर ( 26) साल निवासी राजीव नगर रात्रि 11:30 बजे के करीब अपनी स्कूटी से  घर जा रहा था तभी रास्ते में गया नगर के परमेश्वरी स्कूल के पास दो आरोपी सागर गुप्ता उम्र 23 साल तथा शंकर साहू उम्र 24 साल एवं एक अपचारी बालक के द्वारा आपसी पुराने विवाद व पैसे के लेंन देन को लेकर रास्ता रोककर डंडे व तलवार से विजय चंद्राकर पर प्राणघातक हमला कर दिये एवं मौक़े से फ़रार हो गये।

 सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौक़े पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाई जहां इलाज के दौरान विजय की मृत्यु हो गई। मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई गई। घटना के चार घण्टे के भीतर मामले को इसुलझा लिया गया।  दोनो आरोपी एवं अपचारी बालक को हिरासत लेकर  पूछताछ की जा रही है। मामले में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में  धारा 302, 34  के तहत अपराध क़ायम कर विवेचना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!