महादेव एप के सटोरियों का दुबई कनेक्शन, 12 फिर गिरफ्तार

by sadmin
Spread the love

राजधानी पुलिस की टीम ने महादेव एप के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। इसमें अन्तर्राज्यीय ऑपरेशन चलाकर पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफतार किया है जो आंध्रप्रदेश व मुंबई में रहकर नेटवर्क को संचालित कर रहे थे। इन 12 सटोरियों ने पूछताछ में दुबई से लिंक होने की जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि महादेव एप के माध्यम से आरोपी क्रिकेट सट्टा पर दांव लगवाते थे। इसकी आईडी बनाकर सट्टा संचालित कर रहे थे, जिसकी पुलिस की जांच निरतर जारी है। पुलिस ने  महादेव एप के खिलाफ यह 7वीं बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें अब तक 74 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं तथा आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। 

पकड़े बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने 8 मोबाइल, 10 एटीएम कॉर्ड, 23 रजिस्टर सहित 10 खाता विवरण भी जब्त किए हैं। एएसपी अपराध अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि प्रकरण में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। इसमें बी दिनेश निवासी कैम्प शासकीय स्कूल भिलाई थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग, बी कार्तिक उर्फ सोनू निवासी कैम्प 1 वार्ड 17 वैशाली नगर दुर्ग, अंकित चौबे निवासी आईनॉक्स कॉम्पलेक्स विजयनगरम आंध्रप्रदेश हाल वार्ड 2 दर्रीपारा थाना चांपा जिला जांजगीर, वी वैंकेटेश बवारी मार्केट सेंटर हाउस थाना वन टाउन जिला ईस्ट गोदावरी विजयनगरम आंध्रप्रदेश, कुणाल अप्पा निवासी ग्राम अरवातुकलू थाना मडकेरी जिला कोडगू कर्नाटक, एमके मौली निवासी राजमुंदरी कालामुरू ईस्ट गोदावरी थाना वन टाउन आंधप्रदेश, एम वैंकेटेश निवासी भिलाई कैम्प थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग, आयुष भारती निवासी भिलाई 6 थाना कोतवाली जिला दुर्ग, रितिक कुमार गिरी निवासी सेक्टर 6 थाना कोतवाली, जिला दुर्ग, के राजू निवासी कैम्प आंध्रा स्कूल के पास थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग, अमन सिंह चौधरी निवासी वृंदानगर कैम्प, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग एवं ए राजू राव निवासी कैम्प वैशाली नगर, जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया गया है। 

दुबई से मिला लिंक, मुख्य संचालक कपिल चेलानी

पुलिस ने बताया कि इन 12 सटोरियों ने पूछताछ में दुबई से लिंक होने की जानकारी दी है और बताया है कि इस ऑनलाइन सट्टा के मुख्य संचालक कपिल चेलानी, सौरभ चंद्राकर रवि उत्पल और अतुल अग्रवाल हैं जो दुबई में रहते हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए जांच तेज की जाएगी और इंटरपोल पुलिस की मदद लेकर गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि महादेव एप में जो भी मुनाफा होता है इन चारों व्यक्तियों को जाता है । लिहाजा जांच के दायरे को बढ़ाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!