फेडरेशन एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय चुनाव हुआ

by sadmin
Spread the love

 

 छत्तीसगढ़ से संजय शर्मा भिलाई राष्ट्रीय सचिव व सुभाष जायसवाल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

  फेडरेशन एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का निर्वाचन होटल मधुबन ग्रेटर कैलाश नई दिल्ली में सम्प्पन हुआ। जिसमें राष्ट्रीय सचिव पद पर छत्तीसगढ़ से  संजय शर्मा प्रगति गैस एजेंसी भिलाई निर्विरोध निर्वाचित हुआ। संजय शर्मा इसके पूर्व भारत गैस डिस्ट्रीब्यूटर फेडरेशन छत्तीसगढ़ के लगातार 6 वर्ष अध्यक्ष पद पर रहे।

            ज्ञातव्य है कि फेडरेशन एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर ऑफ इंडिया देश के तीनों सार्वजनिक क्षेत्र की ऑइल कम्पनियां इण्डेन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम एवं भारत पेट्रोलियम के समस्त एलपीजी वितरको का प्रतिनिधित्व करती है।जिसके देश भर के एलपीजी वितरक सदस्य है ओर हर प्रदेश में प्रादेशिक इकाइयां डिस्ट्रीब्यूटरो के हित मे कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ से संजय शर्मा को राष्ट्रीय सचिव,एवं सुभाष जायसवाल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के रूप में प्रतिनिधिव मिलने पर समस्त एलपीजी वितरको में हर्ष है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!