केरल के राज्यपाल ने स्वीकार किया एमएन गोविंदन का इस्तीफा

by sadmin
Spread the love

केरल के राज्यपाल आरिफ मुहम्मद खान ने शनिवार सुबह आबकारी और स्थानीय स्वशासन मंत्री एमएन गोविंदन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। गोविंदन ने शुक्रवार रात को अपना इस्तीफा भेजा था।हाल ही में,उनको भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी यानी माकपा के नए राज्य सचिव के रूप में चुना गया है।खराब स्वास्थ्य स्थितियों के कारण माकपा के वरिष्ठ नेता कोडियेरी बालकृष्णन के पद छोड़ने के बाद एमएन गोविंदन को सीपीआईएम का राज्य सचिव बनाया गया था।यह फैसला कल पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में लिया गया।मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाकात की। बैठक कोवलम पैलेस में हुई।एम के स्टालिन दक्षिण भारतीय मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंचे थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!