पहली बार हॉन्ग कॉन्ग से टी-20 में खेलेगा भारत

by sadmin
Spread the love

पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट से रोमांचक जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया बुधवार को अपना अंतिम ग्रुप मैच क्वालिफायर हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ खेलेगी। रोहित शर्मा की कोशिश रहेगी कि इस मुकाबले के जरिये केएल राहुल, युजवेंद्र चहल जैसों को अपनी लय में वापस आने का मौका मिल जाए। विराट कोहली की भी कोशिश रहेगी कि अपने बल्ले से धमाकेदार पारी खेल अपने पुराने आत्मविश्वास को वापस हासिल कर सकें।राहुल पाक के खिलाफ इस साल का अपना पहला टी-20 खेले, लेकिन नसीम शाह के खिलाफ पहली गेंद पर ही बोल्ड हो गए। भारत और पाक के एशिया कप में दो और मुकाबले संभावित हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!