तीसरी बार मां बनने पर करीना कपूर का मजेदार बयान

by sadmin
Spread the love

करीना कपूर खान 2 बच्चों की मां हैं। वह दोनों बेटे तैमूर, जेह और पति सैफ अली खान के साथ लंदन में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। करीना की वेकेशन से कुछ फोटोज वायरल हुई थीं जिसके बाद ऐसा कहा जाने लगा कि वह प्रग्नेंट हैं। इस खबर को सुनने के बाद फैंस हैरान रह गए थे। वहीं सोशल मीडिया पर तो सैफ, तैमूर और जेह को लेकर काफी मीम्स भी वायरल होने लगे थे। इसी बीच अब करीना ने इन खबरों पर अपनी सफाई दी है। करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बात कही। उन्होंने लिखा, ‘वो पास्ता और वाइन है दोस्तों…शांत रहिए…मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। उफ… सैफ का कहना है कि उन्होंने पहले ही देश की पॉपुलेशन के लिए बहुत कॉन्ट्रीब्यूट कर दिया है। एंजॉय…।’ इसके साथ ही करीना ने हंसने वाली इमोजी भी पोस्ट की है। अब जल्द ही उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर और अब तक रिलीज हुए सभी गानों को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में करीना के साथ आमिर खान लीड रोल में हैं। लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में आमिर, करीना के अलावा नागा चैतन्य और मोना सिंह भी हैं। नागा चैतन्य इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!