फिल्म ‘हिट द फर्स्ट केस’ की कमाई में आई गिरावट

by sadmin
Spread the love

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों हिंदी फिल्मों का प्रदर्शन कुछ खास अच्छा नहीं है। बीते कई समय से साउथ की फिल्में अपना जलवा दिखा रही हैं। शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म हिट द फर्स्ट केस भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। ओपनिंग डे पर 1.35 करोड़ की कमाई करने वाली इस फिल्म ने बीते मंगलवार को मात्र 83 लाख रुपये की कमाई का आंकड़ा छुआ है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज के जीवन पर आधारित फिल्म शाबाश मिथु में तापसी पन्नू ने मिताली का किरदार निभाया है। इस बायोपिक की शुरुआत को बढ़िया रिव्यू के साथ हुई थी, लेकिन ओपनिंग डे पर ही फिल्म का कलेक्शन कुछ खास अच्छा नहीं रहा। पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 80 लाख का कारोबार किया। वहीं फिल्म के पांचवे दिन के कलेक्शन में भी कुछ खास सुधार देखने को नहीं मिला है।सिनेमाघरों में चल रही फिल्म थॉर लव एंड थंडर इन दिनों सबसे बढ़िया कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 81.76 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। इसमें हिंदी संस्करण की कमाई 24.23 करोड़ रुपये रही। फिल्म के तेरहवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से इस फिल्म ने मंगलवार को हिंदी संस्करण में 51 लाख रुपये की कमाई की है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!