रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग से बेरोजगार हुए हीरा कारीगर

by sadmin
Spread the love

रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी महीने से जारी युद्ध की आंच अब भारत तक भी पहुंचने लगी है। खबरों के मुताबिक इस लड़ाई का असर भारतीय शहर सूरत के हीरा कारोबार पर भी पड़ा है। खबरों के मुताबिक रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के कारण  रफ डायमंड का आयात घट गया है। इस कारण बाजार में हीरा कारोबार में भी मंदी छायी हुई है। इस मंदी की चपेट में आकर लगभग 25000 हीरा कारीगर बेरोजगार हो गए है।आपको बता दें कि देश में 65 फीसदी रफ डायमंड का आयात रूस से किया जाता है। यहां का हीरा कारोबार 100 फीसदी आयात पर ही निर्भर है। रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू होने के बाद अब घरेलु बाजार में हीरों की किल्लत हो गई है। देश में रफ डायमंड की आवक 29 फीसदी तक कम हो गई है। हीरा इंपोर्ट घटने का सीधा असर कारोबार पर पड़ा है। इसकी चपेट में आकर गुजरात के 25000 कारीगर बेरोजगार हो गए है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!