Yes Bank को हाईकोर्ट से राहत

by sadmin
Spread the love

बॉम्बे हाईकोर्ट की एक खंडपीठ ने प्राइवेट सेक्टर के Yes Bank को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने Yes Bank के एक मामले में डिश टीवी के प्रवर्तक समूह की कंपनी की तरफ से दायर याचिका को खारिज कर दिया। इस बीच, Yes Bank के शेयर की खरीदारी बढ़ गई है। Yes Bank को डीटीएच परिचालक की असाधारण आम बैठक में मतदान करने से रोकने का आदेश देने का आग्रह किया गया था। डिश टीवी की ईजीएम में मतदान 24 जून, 2022 को होना है।Yes Bank के शेयर की खरीदारी बढ़ गई है। आखिरी कारोबारी दिन शेयर भाव 12 रुपये के पार पहुंच गया। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर की कीमत 1.37 फीसदी बढ़ गई है। यस बैंक ने निपुण कौशल को मुख्य विपणन अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस भूमिका में, वह बैंक के विपणन और कॉर्पोरेट संचार और कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी कार्यों के लिए जिम्मेदार होंगे।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!