Wipro और टेक महिन्द्रा के शेयरों में भारी गिरावट

by sadmin
Spread the love

रूस और यूक्रेन युद्ध की वजह से शेयर बाजार में अस्थिरता का माहौल बना हुआ है। बड़ी संख्या में शेयरों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। टेक महिंद्रा  और विप्रो  के शेयर भी इसी लिस्ट में शामिल हैं। NSE में विप्रो के शेयर आज 411.80 रुपये पर आ गया। इस स्टाॅक का 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर 402.05 रुपये है। वहीं, टेक महिंद्रा के शेयर 983 रुपये के आस-पास ट्रेड कर रहे हैं। जो कि 52 सप्ताह के न्यूनतम स्तर से सिर्फ 40 रुपये अधिक है। टेक महिन्द्रा और विप्रो के शेयरों में आगे भी गिरावट देखने को मिल सकती है। स्वास्तिक इंवेस्टमेंट के रिसर्च हेड संतोष मीणा के अनुसार, ‘टेक महिन्द्रा और विप्रो के शेयर 52 सप्ताह के अपने न्यूनतम स्तर के आसपास ट्रेड कर रहे हैं। टेक महिंद्रा के शेयर 950 रुपये से 900 रुपये तक डिमांड जोन में हैं। वहीं, विप्रो विप्रो का साइकोलाॅजिकल सपोर्ट 400 से 380 रुपये बीच का है। लाॅन्ग टर्म में ये आईटी स्टाॅक अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। ऐसे में इन पर दांव लगाने का सुनहरा मौका आया है। शाॅर्ट टर्म में इनको लेकर रिस्क बना हुआ है।’

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!