विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के लिए खतरा बने जो रूट

by sadmin
Spread the love

जो रूट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट में बैक टू बैक शतक जड़ टीम की स्थिति मजबूत कर दी है। मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के 553 रनों के जवाब में 5 विकेट के नुकसान पर 473 रन बना लिए हैं। रूट 25 चौकों की मदद से 163 रन बनाकर नाबाद हैं। रूट के अलावा ओली पोप ने भी शतक ठोका, वह 13 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 145 रनों की पारी खेलकर बोल्ट का शिकार बने।बात फैब 4 की करें तो इस टेस्ट से पहले विराट कोहली और स्टीव स्मिथ 27-27 टेस्ट शतकों के साथ टॉप पर थे, मगर अब रूट ने इस शतक के साथ उनकी बराबरी कर ली है। 119वें मुकाबले में रूट का यह 27वां शतक है। इंग्लैंड का यह पूर्व कप्तान पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहा है। रूट की फॉर्म को देखकर उम्मीद लगाई जा रही है कि इसी सीरीज में कोहली और स्मिथ को पछाड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!