डोमिनिका में अवैध एंट्री के मामले में चोकसी पर दर्ज केस वापस

by sadmin
Spread the love

भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बड़ी राहत मिली है। उसके खिलाफ डोमिनिका में अवैध प्रवेश को केस वापस ले लिया गया है। चोकसी ने एंटीगुआ पुलिस को दी गई एक शिकायत में यह दावा किया कि वह एक एंटीगुआन नागरिक था और उसे जबरन डोमिनिका लाया गया था। उसने बताया कि वह अपनी इच्छा के विरुद्ध डोमिनिका लाया गया था।डोमिनिका में अवैध एंट्री करने के मामले में भारत के भगौड़े कारोबारी मेहुल चोकसी को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, इस संबंध में दर्ज केस अब वापस ले लिया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, चोकसी यह साबित करने में कामयाब रहा कि उसे एंटीगुआ और बारबुडा से अपहरण करके डोमिनिका लाया गया था। मेहुल चोकसी पिछले साल मई में एंटीगुआ से लापता हो गया था, जहां पर 2018 में वह भारत में अपने भतीजे नीरव मोदी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक को हजारों करोड़ रुपये का चूना लगाने के बाद भारत छोड़कर आ गया था। डोमिनिका में उसके द्वीप देश में अवैध प्रवेश को लेकर चौकसी पर मामला दर्ज किया गया था।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!