कर्नाटक में वाहन पेड़ से टकराने से 7 लोगों की हुई मौत

by sadmin
Spread the love

कर्नाटक. कर्नाटक में एक भीषण सड़क हादसा होने की जानकारी मिली है। बीती रात धारवाड़ के निगडी में एक वाहन के पेड़ से टकराने से सात लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा उस समय हुआ जब कुछ लोग शादी में शामिल होने के बाद बेंककट्टी लौट रहे थे। इस दौरान वाहन चालत की लापरवाही के चलते वाहन पेड़ से जा टकराया। इस वाहन में 21 लोग सवार थे।पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा 304 ए आइपीसी  के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आगे कि जांच चल रही है।फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिवार वालों को दे दी है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।आपको बता दें कि इससे पहले 19 मार्च को कर्नाटक में बड़ा सड़क हादसा सामने आया था। कर्नाटक के तुमकुर जिले के पावागड़ा के पास बस के पलटने से आठ लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 20 से अधिक गंभीर रूप से घायल हुए थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!