बस एक फोन कॉल पर घर पर मिलेगा प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल करके 13 सेवाओं का उठा सकेंगे लाभ, कॉल सेंटर से जरूरी सेवाओं का घर बैठे मिलेगा लाभ

by sadmin
Spread the love

एक फोन कॉल पर घर पर मिलेगा प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल करके 13 सेवाओं का उठा सकेंगे लाभ, कॉल सेंटर से जरूरी सेवाओं का घर बैठे मिलेगा लाभभिलाई नगर/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रारंभ की गयी मुख्यमंत्री मितान योजना भिलाई निगम क्षेत्र में शुरू हो गई। जिसके तहत तीन मितान नियुक्त किए जा चुके हैं जिसमें योजना के तहत महज चंद घंटों में प्रमाण पत्र लोग प्राप्त कर रहे है। जिसमें सर्व प्रथम मितानो के द्वारा जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र सहित 13 प्रकार के प्रमाण पत्र घर जाकर प्रदान किये जा रहे है गौरतलब है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने 01/05/2022 से प्रदेश के सभी 14 निगमों में मुख्यमंत्री मितान योजना प्रारंभ की है। जिसमें कुल 13 प्रकार के प्रमाण पत्र महज कुछ ही समय में घर बैठे प्राप्त किये जा सकेगे। जैसे आय प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र, एस सी-एस टी. जाति प्रमाण पत्र, ओ.बी.सी. जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र एवं सुधार, मृत्यु प्रमाण पत्र एवं सुधार, विवाह प्रमाण पत्र दुकान और स्थापना पंजीयन, नान डिजिटाइज्ड नकल, भूमि सूचना प्रमाण पत्र, इस सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक जनो को टोल फ्री नंबर 14545 नम्बर पर केवल एक बार कॉल करना है। जिसके पश्चात मितान द्वारा घर पहुंचकर वांछित दस्तावेज प्राप्त किये जाने के बाद शीघ्र प्रमाण पत्र घर पहुंचाकर प्रदान किया जायेगा। इस योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु संबंधित कर्मचारी/अधिकारी को दिशा निर्देश जारी किये गए है। भिलाई निगम के द्वारा क्षेत्र के निवासियों से मुख्यमंत्री मितान योजना का लाभ प्राप्त करने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मितान योजना के माध्यम से सरकारी कार्यालय में बार-बार जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी। वही इन सब सेवाओं के लिए आम जनता को महज 50 रुपए शासन द्वारा निर्धारित दर मितान को सेवा शुल्क के रूप में प्रदान करना होगा। निगम में हाईटेक योजनाओं के तहत मुख्यमंत्री मितान योजना से महज कुछ ही घंटों में प्रमाण पत्र मिलेंगे जिसके लिए तीन मितान घर पहुंच सेवा दें रहे है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!