दिन के ऊपरी स्तर पर बाजार, सेंसेक्स 55800 और निफ्टी 16550 के पार, मेटल और बैंकिंग शेयर्स में तेजी;

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली। कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन यानी आज मंगलवार को बाजार की मजबूत शुरुआत हुई। सेंसेक्स 55,647 अंक पर और निफ्टी 16,561 पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 220 अंक चढ़कर 55,776 पर और निफ्टी 70 अंक चढ़कर 16,566 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर बढ़त के साथ और 12 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। जिसमें बजाज फिनसर्व के शेयर 4% और टाटा स्टील के शेयर 2% से ज्यादा की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। वहीं नेस्ले इंडिया के शेयर में 1% से ज्यादा की गिरावट है।

बाजार को मेटल और बैंकिंग शेयर से सपोर्ट मिल रहा है। NSE पर मेटल इंडेक्स में शानदार खरीदारी देखने को मिल रही है। मेटल इंडेक्स 1.5% से ज्यादा की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। वेलस्पन कॉर्प के शेयर 4% और नेशनल एल्यूमिनियम के शेयर में 3% की तेजी के साथ कारोबार कर रह हैं।

BSE पर 3,155 शेयर्स में कारोबार हो रहा है। जिसमें 1,769 शेयर्स बढ़त के साथ और 1,271 शेयर्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 239.22 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 226 अंक चढ़कर 55,556 पर और निफ्टी 46 अंकों की बढ़त के साथ 16,496 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स में टॉप गेनर और लूजर शेयर्स का हाल

इंफोसिस का मार्केट कैप 7.37 लाख करोड़ पर पहुंचा

इंफोसिस का शेयर BSE पर फ्लैट कारोबार कर रहा है। BSE पर इंफोसिस का मार्केट कैप पहली बार 7.37 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।

केमप्लास्ट सनमार के शेयर 3% डिस्काउंट के साथ लिस्ट हुए

केमप्लास्ट सनमार के शेयर भी बाजार में लिस्ट हो गए हैं। कंपनी के शेयर एक्सचेंज पर 3% डिस्काउंट के साथ लिस्ट हुए हैं। BSE पर शेयर 541 रुपए के इश्यू प्राइस के मुकाबले 525 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं NSE पर शेयर की लिस्टिंग 550 रुपए पर लिस्ट हुई।

कमजोर रही एप्टस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस की लिस्टिंग

एप्टस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस के शेयर एक्सचेंज पर लिस्ट हो गए हैं। कंपनी के शेयर 353 रुपए इश्यू प्राइस के मुकाबले 6.5% नीचे लिस्ट हुए हैं। BSE पर शेयर इश्यू प्राइस से 6.53% नीचे 329.95 रुपए पर लिस्ट हुआ है। वहीं NSE पर शेयर 5.67% नीचे 333 रुपए पर लिस्ट हुआ है।

महंगाई से थोड़ी राहत, पेट्रोल-डीजल के दाम घटे

तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की गई है। आज दिल्ली में पेट्रोल और डीजल 15-15 पैसे सस्ते हुए हैं। यहां पेट्रोल 101.55 और डीजल 88.98 रुपए लीटर बिक रहा है। इससे पहले 22 अगस्त को इनके दामों में कटौती की गई थी।

शेयर बाजार LIVE अपडेट

01:20 PM बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व ने रिकॉर्ड हाई बनाया

09:40 AM मारुति सुजुकी पर जुर्माना लगने के बाद आज कंपनी के शेयर में करीब 1% की गिरावट है।

09:15 AM सेंसेक्स 55,647 अंक पर और निफ्टी 16,561 पर खुला।

अमेरिका के शेयर बाजार के हाल

इससे पहले अमेरिका के शेयर बाजार भी तेजी के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 0.61% की बढ़त के साथ 35,335 पर बंद हुआ। नैस्डैक 1.55% की बढ़त के साथ 14,942 और S&P 500 0.85% की तेजी के साथ 4,479 पर बंद हुआ।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!