नीलू महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने किया पौधारोपण….

by sadmin

दक्षिणापथ, दुर्गं। सिंधिया नगर सड़क किनारे आज नीलू स्व सहायता समूह के महिलाओ ने 50 से अधिक पौधे रोपे। महिला स्व.सहायता समूह के अध्यक्ष श्रीमती नीलू सिंह ने कहा की हर घर एक पौधा जरूरी है, यह पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी बनता है। पौधा रोपण प्रकृति को सहेजने सबसे बड़ा अभियान है हरा भरा शहर हो। रोप गए पौधे में निम, जामुन, मुनगा, बादाम पीपल के अलावा छायादार पौधा लगाया गया। एल्डरमैन श्रीमती रत्ना नारमदेव, महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती नीलू सिंह, मंजु सिंह, सबिता साहू , नेहा उपाध्याय, मुस्कान , साधना सिंह ,शीतल सिंह, अनिता, खुशहाल कौर, दिव्या, रत्नारायनी,पीरियका ,बबली मधु के अलावा अन्य मौजूद थे।

Related Articles