प्रदेश साहू संघ का प्रतिनिधिमंडल मिले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से

by sadmin
Spread the love

दक्षिणापथ, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी एवं राष्ट्रीय युवा कार्यकारी अध्यक्ष संदीप साहू के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ का प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने तेलघानी बोर्ड के गठन, राजिम माता शोध संस्थान हेतु जमीन आवंटन की घोषणा रानू साहू को कोरबा जिला कलेक्टर में पदस्थ ,सहित समाज के लोगों को अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों में नियुक्तियां एवं रायपुर संभाग के प्रत्येक जिले में सामाजिक भवन निर्माण हेतु 20-20 लाख रुपए की राशि आवंटन जैसे कल्याणकारी निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के सभी वर्गों के लोगों के विकास हेतु कटिबद्ध है। कोरोना संकटकाल में साहू समाज का जो सहयोग शासन-प्रशासन को मिला वह काफी सराहनीय है। इस अवसर पर हिरवानी ने कहा कि तेलघानी बोर्ड का गठन पूरे देश में उठाया गया एक अनूठा कदम है जिससे समाज के लोगों को परम्परागत व्यवसाय से जोड़ कर आर्थिक सशक्तिकरण की ओर अग्रसर किया जा सकेगा। राजिम माता शोध संस्थान द्वारा समाज की सांस्कृतिक पहचान को सहेजा जा सकेगा। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय युवा कार्यकारी अध्यक्ष संदीप साहू, हनुमंत साहू ,लक्ष्मी साहू , भुनेश्वर साहू, दयाराम साहू, देवनाथ साहू,धरम साहू, संभागीय युवा अध्यक्ष प्यारे लाल साहू , पप्पू साहू सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

error: Content is protected !!