अपने अद्भुत गुणों से मशहूर हरा चना कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, फाइबर, आयरन, और विटामिन की …
स्वास्थ्य
-
-
स्वास्थ्य
सर्दियों में आपके कान में भी होता दर्द ये समस्या हल्के में ना लें, जानें इसका कारण और उपाय
by sadminसर्दियों का मौसम होता तो काफी अच्छा है लेकिन इस दौरान कई तरह की बीमारियों …
-
बढ़ता वज़न लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी है। कुछ लोग ज्यादा खाते हैं, इसलिए …
-
बढ़ता वज़न लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी है। कुछ लोग ज्यादा खाते हैं, इसलिए …
-
हर महिला की चाहत होती हैं लंबे, घने और मजबूत बाल जिन्हें पाने के लिए …
-
सिर दर्द की समस्या आज के वक्त में आम सी हो गई है. अलग अलग …
-
फलों में बात अगर पपीते की करी जाए तो आमतौर पर यह फल सभी को …
-
पानी सेहत के लिए बेहद उपयोगी है, पानी बॉडी को हाइड्रेट रखता है, साथ ही हमारे पाचन को भी ठीक रखता है। हमारी बॉडी का 65 फीसदी हिस्सा पानी से बना है। पानी शरीर से हानिकारक विषैले पदार्थों को आसानी से बाहर निकालता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। माना जाता है कि गर्म पानी का सेवन करने से वजन कंट्रोल होता है। सर्दी में गर्म पानी का सेवन बॉडी को गर्म रखता है, साथ ही गले को साफ भी करता है। कुछ लोग मोटापा कम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा गर्म पानी पीते हैं। माना जाता है कि गर्म पानी पेट की चर्बी को कम करने में असरदार है। आइए जानते हैं कि गर्म पानी किस तरह पेट की चर्बी को कम करता है और इसके कौन–कौन से साइड इफेक्ट हो सकते हैं। पेट की चर्बी कम करने में कितना असरदार है गर्म पानी: गर्म पानी शरीर में फैट को तोड़ता है और उन्हें अणुओं में जमा करता है जिससे हमारा पाचन उसे आसानी से बर्न करता है। गर्म पानी भूख को रोकने में मदद करता है। खाने से आधा घंटे पहले गर्म पानी पीने से खाने में कैलोरी कम हासिल करने में मदद मिलती है। गर्म पानी वज़न कम करने में असरदार है लेकिन आप बिना डॉक्टर की सलाह के गर्म पानी का सेवन नहीं करें। ज्यादा गर्म पानी का सेवन करने से बॉडी पर उसके साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। किडनी पर करता है असर: गर्म पानी का अधिक सेवन किडनियों के नॉर्मल फंक्शन पर असर डालता है। किडनी बॉडी से अतिरिक्त पानी और टॉक्सिन्स को बाहर निकलने में मदद करती है। नींद में खलल पैदा करता है: अगर आप रात में सोते वक्त गर्म पानी पीते हैं तो रात में बार–बार टोयलेट आने की समस्या हो सकती है, जिससे रक्त वाहिनी कोशिकाओं पर दबाव बढ़ता है, साथ ही आपकी नींद में भी खलल आता है। पेट में जलन कर सकता है: लगातार लंबे समय तक गर्म पानी पीने से पेट में जलन की समस्या भी हो सकती है। गर्म पानी पीने से शरीर के अंदरूनी अंगों में छाले हो सकते हैं। ब्लड सर्कुलेशन पर करता है असर: ज्यादा गर्म पानी पीने से ब्लड की मात्रा बढ़ जाती है। ब्लड सर्कुलेशन पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ने से हाई ब्लड प्रेशर और कई दूसरी कार्डियो की परेशानियां हो सकती हैं। दिमाग की नसों में आ सकती है सूजन: दिनभर गर्म पानी पीने से दिमाग की नसों में सूजन आ सकती है, साथ ही सिर दर्द की परेशानी भी हो सकती है।
-
ओमिक्रोन कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर लोगों को डरा दिया है. …
-
सर्दियों में गुड़ खाने के फायदे शरीर के संपूर्ण पोषण के लिए स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन करना सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। विशेषकर सर्दियों के मौसम में, जब तापमान में तेजी से गिरावट आ रही होती है, ऐसे में हमें उन चीजों के सेवन को बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए जो शरीर को अंदरूनी गर्मी और ऊर्जा प्रदान करने में सहायक हों। आयुर्वेद विशेषज्ञों के मुताबिक सर्दियों के इस मौसम में सभी लोगों को रोजाना गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए। गुड़ खाना, हमारे स्वास्थ्य के लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। गुड़ कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, पोटेशियम और फास्फोरस से भरपूर होता है, जिसकी नियमित रूप से एक नियत मात्रा में शरीर को आवश्यकता होती है। अध्ययनों से पता चलता है कि गुड़ में विटामिन बी, कुछ मात्रा में प्रोटीन और फाइटोकेमिकल्स तथा एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि गुड़ खाने से, खासकर सर्दियों के मौसम में, कई संभावित लाभ होते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में गुड़ खाने से सेहत को होने वाले ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में जानते हैं। शरीर को करता है डिटॉक्स फूड केमिस्ट्री जर्नल में प्रकाशित साल 2009 के एक अध्ययन के अनुसार, गुड़ में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और खनिज इसे साइटोप्रोटेक्टिव गुण देते हैं, जिसका अर्थ है कि यह न केवल फेफड़ों से बलगम को साफ कर सकता है बल्कि श्वसन और पाचन तंत्र को अंदर से भी साफ करने में भी सहायक है। रोजाना गुड़ खाने से पूरे शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिल सकती है। पेट के लिए फायदेमंद है गुड़ आमतौर पर खाने के बाद मिठाई के रूप में गुड़ का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह आंतों को स्वस्थ रखने के साथ पाचन एंजाइमों को बढ़ाने में मदद करता है। अध्ययनों से पता चलता है कि जिन लोगों को अक्सर कब्ज और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं बनी रहती हैं उनके लिए गुड़ खाना फायदेमंद हो सकता है। इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कोई भी भोजन जो पोषक तत्वों से भरा हो और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, वह आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए भी बेहतर हो सकता है। यही कारण है कि गुड़ को प्रतिरक्षा–बढ़ाने वाले सर्वोत्तम खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है। सर्दियों के दौरान गुड़ का अधिक सेवन किया जाता है। यह शरीर को ठंडक, फ्लू और अन्य बीमारियों को दूर रखने में मदद करने के साथ प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने में भी सहायक है
