भिलाई। छठ पूजा के लिए छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में यूपी बिहार के लोग अपने गांव जाते हैं। इस दौरान इस रूट पर ट्रेनों में अच्छी खासी भीड़ होती है। इससे छुटकारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है। दुर्ग से पटना के बीच दूसरी स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर को दुर्ग से रवाना होगी। इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी से लेकर एसी कोच में सैकड़ों सीटें खाली है। इसके कारण वेटिंग की समस्या से काफी राहत मिलेगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच उपलब्ध रहेंगे।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रेन 08201 नंबर के साथ दुर्ग से दिनांक 16 नवंबर 2023 (गुरुवार) को दोपहर 14.45 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन का रायपुर आगम 15.40 बजे एवं प्रस्थान 15.45 बजे, भाटापारा आगमन 16.27 बजे एवं प्रस्थान 16.29 बजे, बिलासपुर आगमन 17.35 बजे एवं प्रस्थान 17.44 बजे, चाम्पा आगमन 18.23 बजे एवं प्रस्थान 18.25 बजे, रायगढ़ आगमन 19.18 बजे एवं प्रस्थान 19.20 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 20.40 बजे एवं प्रस्थान 20.42 बजे होगा। यह ट्रेन राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो, चंद्रपुरा, गोमो, कोडरमा, गया, जहानाबाद स्टेशन होते हुए अगले दिन 17 नवंबर 2023 (शुक्रवार) को सुबह 09.30 बजे पटना पहुंचेगी।
इसी प्रकार यह ट्रेन 0802 नंबर के साथ 17 नवंबर 2023 (शुक्रवार) को प्रातः 10.30 बजे पटना स्टेशन से दुर्ग के लिए प्रस्थान करेगी । यह ट्रेन जहानाबाद, गया, कोडरमा, गोमो, चंद्रपुरा, बोकारो, मुरी, रांची, हटिया, राउरकेला स्टेशन होते हुए दुर्ग पहुंचेगी। इस ट्रेन का वापसी में झारसुगुड़ा आगमन 00.58 बजे एवं प्रस्थान 00.10 बजे (18/11/2023), रायगढ़ आगमन 02.10 बजे एवं प्रस्थान 02.12 बजे, चाम्पा आगमन 03.23 बजे एवं प्रस्थान 03.25 बजे, बिलासपुर आगमन 04.35 बजे एवं प्रस्थान 04.45 बजे, भाटापारा आगमन 05.28 बजे एवं प्रस्थान 05.30 बजे, रायपुर आगमन 07.10 बजे एवं प्रस्थान 07.15 बजे होगा। यह ट्रेन 18 नवंबर 2023 (शनिवार) को दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी।

5 comments
Recently browsed say79 and found it pretty valuable. The layout’s great, and the functionality is smooth and simple. Give it a look when you have a chance! Check them out at say79
Like7777, eh? Sounds lucky. Hope it actually is! I’m tired of losing, need some good juju. Fingers crossed! 🙏 like7777
Downloaded the 777SlotsAPK mobile version. Perfect for gaming on the go! Everything runs smooth. Get yours 777slotsapk!
Yo, I’ve been surfing gachoic1 myself. It’s decent, you can find what you need, if you know what I mean.
iv88 is alright. Nothing super special, but it does what it says on the tin. Selection of games is decent and the customer support wasn’t bad when I needed them. Give it a try by visiting iv88