मुजफ्फरनगर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने कार सवार लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।
जानकारी के अनुसार दिल्ली–देहरादून हाईवे पर छपार के निकट हुए हादसे में शाहदरा निवासी छह दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कराने के बाद परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे एक 22 टायरा ट्रक संख्या PB10ES 6377 मुजफ्फरनगर से हरिद्वार की ओर जा रहा था। यहां छपार के निकट सियाज कार नंबर DL2CBD/8302 पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे के बाद मौके पर चीख–पुकार मच गई।
हाईवे से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। कार में चालक समेत छह लोग सवार थे। क्रेन की मदद से गाड़ी को ट्रक के नीचे से निकलवाया गया। कार में सवार सभी छह लोगो की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिए है। पुलिस का कहना है कि ओवर स्पीड के कारण हादसा हुआ है। मृतक दिल्ली शाहदरा के रहने वाले हैं, सभी आपस में दोस्त थे।

5 comments
RW88Bet? Yeah, not bad at all. They’ve got a good selection of games and the odds seem pretty fair. I’ve had a few lucky wins there! Worth checking out, especially if you’re looking for something new. Just be responsible, of course! Check out rw88bet!
On a lookout for a new platform to play around! So, I saw 123win44 and decided to check it. See if it can impress! Here’s the link, if you want to try it: 123win44
Jilliasia’s always a good time after a long day. Simple pleasures. Check it out right here: jilliasia.
GMC Slot, heard good things. The graphics are top-notch. Might be worth a spin or two if you’re feeling lucky: gmc slot.
TM68, got hooked on this one by a friend. Layout is simple, games are fun and withdrawals are pretty quick. I like the regular promotions! Try your hand with tm68.