दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग शहर विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव का जनसंपर्क दौरा कार्यक्रम नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा के पोटिया क्षेत्र के वार्ड में एवं विभिन्न क्षेत्रों में चला जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने मातृ शक्तियों एवं युवाओं और बुजुर्गों को दीपावली पर्व के की बधाई एवं गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए भारतीय जनता पार्टी को अपना मत प्रदान करने का आग्रह किया।
जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा की सुनिश्चित जीत को देखते हुए कांग्रेस के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया है भाजपा के संकल्प पत्र में मोदी जी की गारंटियों ने कांग्रेस का मानसिक संतुलन बिगाड़ दिया है। इनके राष्ट्रीय नेता राहुल और प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ की जनता को जो गारंटियां दे गए थे, उन गारंटियों को कांग्रेस ने बार-बार बदलकर यह साबित कर दिया है कि उसे अपने राष्ट्रीय नेताओं पर भरोसा नहीं है और छत्तीसगढ़ की जनता को छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी मुख्यमंत्री, उनकी सरकार और कांग्रेस पर भरोसा नहीं है। इसलिए अब कांग्रेस अपनी घोषणाओं पर चर्चा करने के बजाय भाजपा के घोषणा पत्र की समीक्षा करने पर ज्यादा जोर दे रही है।
भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने कहा कि महिला विरोधी कांग्रेस अपनी सरकार का दुरुपयोग करते हुए पुलिस और प्रशासन तंत्र के साथ अपने कार्यकर्ताओं के जरिये हमारे कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करा रही है ताकि हमने महिलाओं के हित में जो गारंटी देश के प्रधानमंत्री की ओर से दी है वह महिलाओं तक न पहुंच पाए। महतारी वंदन के फार्म भरवाने हमारे कार्यकर्ता प्रदेश की माताओं, बहनों तक जा रहे है तो कांग्रेस के कार्यकर्ता पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उन्हें रोक रहे है। कांग्रेस ने तो महिलाओं को तो कुछ नहीं दिया सिर्फ धोखा दिया। भाजपा महतारी वंदन करने निकली है तो वह भी कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं है। हमे हमारे संकल्प पत्र का प्रचार करने से कोई नहीं रोक सकता लेकिन सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग सरेआम हो रहा है। भिलाई, वैशाली नगर, दुर्ग, सीतापुर दल्लीराजहरा इलाकों में ज्यादा मिल रहे हैं भाजपा इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग में करेगी।
भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस की वादाखिलाफियों से छत्तीसगढ़ की जनता अच्छी तरह वाकिफ है। ये वादा तो कर लेते है लेकिन जब निभाने की बारी आती है तो साफ मुकर जाते है। इसी तरह महिलाओं को प्रियंका गांधी गारंटी दे गई कि 500 रुपए में गैस सिलेंडर देंगे लेकिन कांग्रेस ने इसे बदल कर घोषणा की है कि गैस सिलेंडर में 500 रुपए की सब्सिडी देंगे।
भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने कहा कि महिलाओं से शराबबंदी का वादा करने वाली कांग्रेस ने 2000 करोड़ रुपए का शराब घोटाला किया। महिलाओं से वादा किया गया था कि साल में 4 गैस सिलेंडर मुफ्त में देंगे, महिला स्व-सहायता समूहों का कर्ज माफ करेंगे, विधवा पेंशन देंगे, बुजुर्ग महिलाओं को पेंशन देंगे, हर थाने में महिलाओं की सहायता के लिए डेस्क का वादा किया गया था। महिलाओं पर होने वाले अपराधों की संख्या पांच साल में इस तरह बढ़ी है कि कोई भी महिला स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही है। कांग्रेस ने महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है। एक भी वादा कांग्रेस की सरकार ने नहीं निभाया।

5 comments
Wagiplus8818com… that’s a mouthful! But hey, if it delivers, I’m in. Time to investigate! Check it out at wagiplus8818com.
Alright, folks! Tried my luck at 55555bet1 the other day and gotta say, pretty solid! The site’s easy to navigate, and they’ve got a decent selection of games. Definitely worth checking out! Give 55555bet1 a shot!
DreamJiliLoginApp makes logging in so much easier! No more typing in my password every time. A must-have if you play often! dreamjililoginapp
VN88 coming in clutch with the sweet deals. Been winning some lately! Give it a go nhacaivn88.
Gave the 24bettingapp a shot. Has a decent selection of bets available, I liked it. Give 24bettingapp a look see.