महासमुंद/ रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को महासमुंद में विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार का आना और 30 टका वाले कक्का का जाना तय है। कांग्रेस ने ढाई ढाई साल का एग्रीमेंट किया था। भूपेश बघेल ने लूट के पैसों से आलाकमान से सौदा कर ढाई साल और खरीद लिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भूपेश बघेल के नाते रिश्तेदार ने सुपर सीएम बनकर छत्तीसगढ़ को बर्बाद कर दिया। छत्तीसगढ़ के लोग ऐसे भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाएंगे।
गरीबों का आवास छीन लिया
प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीब विरोधी कांग्रेस सरकार ने गरीबों का पक्का मकान छीन लिया। भाजपा ने देश के गरीबों को 4 करोड़ मकान दिए। कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ के गरीबों को मकान नहीं मिलने दिए। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचारी अफ़सर जेल में बंद हैं और उन्हें जमानत तक नहीं मिल रही है। ये सिर्फ भ्रष्टाचार का मामला नहीं है। बहुत बड़ा अपराध है।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां मौजूद लोगों से कहना चाहूंगा कि 508 करोड़ टाइप कीजिए महादेव सट्टा एप दिख जाएगा।पूरी दुनिया आज जान चुकी हैं। इन्होंने छत्तीसगढ़ को बदनाम कर दिया। 17 तारीख को कमल फूल पर बटन दबाकर भाजपा की सरकार बनाएं और भ्रष्टाचारियों की सरकार को उखाड़ कर फेंक दें। आप सभी को भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का न्यौता देने आया हूं।
युवाओं के भविष्य से खिलवाड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने पीएससी में घोटाला करके युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। अगर कांग्रेस को रोका नहीं गया तो इनके हौसले और बढ़ जायेंगे। पीएससी को कांग्रेस का अड्डा बना देंगे। लोग कहने लगे हैं कि इन्होंने छत्तीसगढ़ से लूटकर दिल्ली में अपने आकाओं को भेजा है।
कांग्रेस ने सबको ठगा
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने सभी को ठगा है। ओबीसी समाज को कभी भी सैवैधानिक दर्जा नहीं दिया। आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ सेवाओं का बुरा हाल था। भाजपा ने पोषण आहार अभियान चलाया और राशन, चना मुफ्त में दे रहे हैं।
भूपेश का हारना तय
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद चुनाव हार रहे हैं। पहले चरण के मतदान में कांग्रेस का जाना तय हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ बनाया है, भाजपा ही संवारेगी। केंद्र की योजनाओं को कांग्रेस की सरकार ने रोका और छत्तीसगढ़ की जनता को केंद्र की योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिलने दिया। उन्होंने कहा कि
देश में कोई भी गरीब झोपड़ी में नहीं रहेगा। राज्य की जनता को भाजपा ने जो गारंटी दी है वो पूरी होगी। ये मोदी की गारंटी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोकल फॉर वोकल का असर दिखा। लोग आज स्थानीय दुकानदारों से सामान खरीद रहे हैं। गांव , राज्य और देश का पैसा देश में ही रह रहा है।कांग्रेस के एक भी नेता ने इस बारे में एक शब्द भी नहीं कहा होगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरा साथ दीजिए। मैं छत्तीसगढ़ को ऊंचाइयों पर ले जाना चाहता हूं।
घर घर जाकर मेरा प्रणाम, जोहार और राम राम कहना।
इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी, रायपुर सांसद सुनील सोनी, महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व मंत्री एवं भाजपा मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर, भाजपा खल्लारी प्रत्याशी अलका चंद्राकर, सरायपाली प्रत्याशी सरला कोसरिया, बसना प्रत्याशी संपत अग्रवाल एवं महासमुंद प्रत्याशी योगेश्वर राजू सिन्हा, आरंग प्रत्याशी खुशवंत साहेब, राजिम प्रत्याशी रोहित साहू, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा, पूनम चंद्राकर सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। मंच संचालन जिला अध्यक्ष श्रीमती रूप कुमारी चौधरी ने किया।

11 comments
What’s the deal with bbjljl? Is it just another clone site, or does it have anything special going on? Let a brother know.
Alright, gachoic1com is decent. Not the flashiest, but gets the job done. Quick and easy access. Worth a look at gachoic1com.
Alright, gotta say, ph777casinologin is decent. Good selection of slots. I had a small issue and their support helped me out quick. Pretty standard, but reliable. Check it out, yeah?
Vaobong88com is my go-to when I can’t access the main site. Never had any issues, always a smooth and quick connection. Definitely a bookmark to have! vaobong88com
Yo, Nohow just might be my new obsession. Been spending way too many late nights on this site, I swear. Seriously though, if you’re looking for something different, give it a shot. Maybe I’ll see ya around: nohow.
Just downloaded the s9gameapk, and it’s loaded with games! Easy to install & navigate. Definitely worth checking out if you’re looking for some mobile gaming fun s9gameapk!
New site? new88neu88 has a great offering of new games and promotions. Get in early and make it rain by visiting and discovering new88neu88
Hoping for a win luckywingame gives you another shot at some fun games and maybe a bit of luck. Fingers crossed for ya: luckywingame
51 Club App? Never heard of it, but hey, I’m always up for trying new gaming apps! 51clubapp.org looks like the place to find it. Give it a go from 51clubapp.
Heard some chatter about Baazi888 App. If you’re after the APK, baazi888app.com seems like a spot to grab it. Always be cautious, and happy gaming if you go for it! Get yours from baazi888app.
Yo, KA9Game is legit! I’ve been playing here for a while, and the games are actually fun. Plus, payouts are smooth. Check it out! ka9game