दुर्ग रेलवे स्टेशन में 58 लख रुपए का सोना पकड़ा गया

by shorgul news
Spread the love

दुर्ग। निरीक्षक एस.के.सिन्हा, उप निरीक्षक सनातन थानापति, सउनि आर.जी.राय, प्रधान आरक्षक एन.के.राजपूत एवं प्रधान आरक्षक ए.एन.सोनवानी रेसुब पोस्ट दुर्ग, निरीक्षक बी.सी.मण्डल एस.आई.बी./रेसुब/दुर्ग के साथ रेलवे स्टेशन दुर्ग में प्लेटफार्म एवं गाडियों की चेकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर प्लेटफार्म नं. 02 पर गाडी सं. 12069 रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी एक्स. के कोच डी-5 से दो व्यक्तियों 1. हरप्रीत सिंह उर्फ बबलू पिता प्रेम सिंह उम्र 34 वर्ष साकिन 60 सुल्तानविंड़ रोड, पार्क के पास कोट कर्नेल सिंह, थाना सुल्तानविंड़, जिला अमृतसर (पंजाब)।

2. सुरिंदर पाल सिंह पिता प्रेम सिंह उम्र 42 वर्ष साकिन 60 सुल्तानविंड़ रोड, पार्क के पास कोट कर्नेल सिंह, थाना सुल्तानविंड़, जिला अमृतसर (पंजाब) के पास रखे लाल रंग की एक ट्राॅली बैग को मौजूद गवाहों के समक्ष चेक करने पर उसमें सोने से बना हआ आभूषण (लगभग 01 किलो सोना से बने हुए अंगुठी, बे्रसलेट,नाक की फुल्ली, कान की बाली इत्यादि की अनुमानित कीमत लगभग 58,00,000/- एवं इमिटेशन ज्वेलरी जैसे नाक की फुल्ली, कान का टाप्स अनुमानित कीमत 3000/- कुल कीमत 58,03000/- मिला जिसके संबंध में उनके द्वारा किसी प्रकार का वैध कागजात/बिल पेश नहीं कर सके। तब निरीक्षक एस के सिन्हा द्वारा मौजूद गवाहों के समक्ष जप्ती पत्र तैयार कर उक्त संपत्ति को जप्त कर जआगे की कानूनी कार्यवाही हेतु भूपेन्द्र कुमार गोटी, सहायक आयुक्त,राज्यकर,जीएसटी जिला नोडल, दुर्ग (छग) को सुपुर्द किया गया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!