नकदी समेत 4 लाख का कंबल वाहन से जब्त

by shorgul news
Spread the love

बलरामपुर। जिले के विभिन्न चेकपोस्ट के माध्यम से एसएसटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए नगदी समेत सामान जब्त किया है। टीम ने 3 लाख 91 हजार रुपये कैश समेत 400 कंबल जब्त किया है। एसएसटी टीम द्वारा जिले के धनवार चेक पोस्ट और रामानुजगंज के कन्हर नदी चेक पोस्ट पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

धनवॉर चेक पोस्ट पर एसएसटी टीम ने 4 लाख 60 हजार रुपये की जीएसटी भी वसूली की है। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। इसके तहत जिले के विभिन्न चेक पोस्ट में दल के गठन के माध्यम से अवैध रूप से ले जाने वाली सामग्रियों पर नजर रखी जा रही है।
इसी कड़ी में धनवार चेक पोस्ट पर जांच के दौरान वाहन क्रमांक सीजी 15 डीटी 2300 से 1 लाख 30 हजार और दूसरे वाहन क्रमांक डीएल सीजी 4727 से 2 लाख 61 हजार 500 रुपये जब्त किया गया है। वहीं रामानुजगंज के कनहर चेक पोस्ट से एसएसटी टीम के द्वारा 400 नग कंबल जब्त किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 36 हजार बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!