भिलाई में ड्राइवर बप्पा दास के घर ED का छापा, दिवान के अंदर मिले करीब 5 करोड़ कैश

by shorgul news
Spread the love

भिलाई। भिलाई में ED की टीम ने हाउसिंग बोर्ड ब्लॉक नंबर-15 क्वॉर्टर नंबर – 17 निवासी बप्पा दास के यहां छापा मारकर करीब पांच करोड़ कैश जब्त किया है। ये रकम दीवान में रखी गहुई थी। जब्त रकम में 500 और 2000 के नोट शामिल हैं।नोट गिनने के लिए मशीन मंगाई गई।प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा मार कार्रवाई के दौरान जब नोट जब्त किए तो इतनी बड़ी रकम गिनना संभव नहीं था। लिहाजा टीम ने SBI हाउसिंग बोर्ड ब्रांच से नोट गिनने की मशीन मंगवाई। मकान का ताला तोड़कर ED की टीम घुसी है।

जानकारी के अनुसार बप्पा दास पेशे से ड्राइवर है और ऑनलाइन सट्टा ऐप की आईडी संचालित करता है। ऐसे में उसके पास से इतनी बड़ी रकम का मिलना हैरत की बात है। ED को आशंका है कि ये पैसा ऑनलाइन सट्टा ऐप का है जिसे चुनाव में खर्च करने के लिए रखा गया था। 3-4 गाडियों में पहुंचे ED के अफसर फिलहाल कार्रवाई में जुटे हैं।

ED के अफसर 3 से 4 दिल्ली पासिंग गाड़ियों में पहुंचे हैं। टीम में महिला अधिकारी भी शामिल है। बताया जा रहा है कि अधिकारी ताला तोड़कर मकान में घुसे हैं। फिलहाल, किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक एक डॉक्टर को भी कमरे में बैठाकर रखा गया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!