नगर निगम की गाडी ने 3 लोगों को कुचला, एक की मौके पर ही मौत

by shorgul news
Spread the love

कोरबा। कोरबा के इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम मार्ग पर स्कूटी सवार तीन युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। नगर निगम की गाड़ी ने टक्कर मारी है। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। मामला सीएसईबी पुलिस चौकी अंतर्गत ढोढ़ीपारा का है। घटना रविवार दोपहर करीब 5 बजे की है। बताया जा रहा है कि संतोष सहिस रोजी मजदूरी कर पत्नी और दो बच्चों का पालन पोषण करता था। वह मोहल्ले में ही रहने वाले अपने दोस्त विशाल यादव और दुर्गा चरण के साथ स्कूटी पर सवार होकर कहीं गया हुआ था। वे तीनों स्टेडियम मार्ग से सीएसईबी चौक होते हुए घर आ रहे थे।

इसी दौरान ट्रक क्रमांक सीजी 12 एस 5707 के चालक ने पीछे से स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। ट्रक की ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार विशाल यादव और दुर्गाचरण छिटककर दूर जा गिरे, जबकि संतोष टायर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई रवि कुमार ने बताया कि वह काम पर गया हुआ था, उसे फोन पर जानकारी मिली कि उसके छोटे भाई की एक्सीडेंट हो गया है। जब अस्पताल जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। सीएसईबी चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें से एक की मौत हो गई, दो घायलों का इलाज जारी है। ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!