चिकन के शौकीनों को झटका, दाम हुआ 700 रुपए किलो

by shorgul news
Spread the love

कराची. पाकिस्‍तान (Pakistan) के कई शहरों में चिकन की कीमत 700 रुपए प्रति किलो तो आटा प्रतिकिलो 150 रुपए के करीब जा पहुंचा है. हालात ऐसे हो गए हैं उपभोक्‍ता और व्‍यापारी दोनों ही परेशान हैं. मटन और बीफ के बाद, चिकन मांस भी मध्यम वर्ग की पहुंच से बाहर हो रहा है. यहां रावलपिंडी, इस्लामाबाद और कुछ अन्य शहरों में चिकन की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है, जहां एक किलोग्राम पोल्ट्री मांस 700-705 पीकेआर में बेचा जा रहा है.

एआरवाई न्यूज ने बताया कि पाकिस्तान में निराशाजनक अर्थव्यवस्था के बीच खाने पीने की वस्‍तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं. हालात ऐसे हो गए हैं कि खुदरा कीमतों को लेकर सरकार को रेट्स की अधिसूचना जारी करनी पड़ रही है. इधर, आयुक्त कराची ने महानगर में चिकन की कीमतों की एक अधिसूचना जारी की है. इसमें कहा गया है कि चिकन मांस की कीमत पीकेआर 502 प्रति किलोग्राम तय की गई है, जबकि पोल्ट्री फॉर्म के लिए चिकन की कीमत पीकेआर 310 प्रति किलोग्राम होगी और चिकन का थोक मूल्य पीकेआर 318 प्रति किलोग्राम तय किया गया है.

हालांकि इन सरकारी दामों को लेकर व्‍यापारी नाराज हैं और वे मनमाने रेट्स लगा रहे हैं. उनका कहना है कि हर चीज के दाम बेकाबू हैं. चिकन को खिलाने वाला दाना बहुत महंगा हो गया है, इसके कारण चिकन मांस की कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं. हालांकि इससे पहले फरवरी में कराची में प्रति किलो चिकन मीट की कीमत तेजी से बढ़ी थी और इसे 700 पीकेआर में बेचा जा रहा था.

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!