अपनी ताकत को बनाकर रखे, आम जनता द्वारा बताया गया कार्य ही आपकी पूंजी: ताम्रध्वज साहू

by shorgul news
Spread the love

रिसाली। दूर्ग ग्रामीण विधानसभा के कॉंग्रेस कार्यालय का सुभारम्भ   मैत्री नगर वार्ड में मधुरिसा होटल के बगल रिसाली में हुआ।जिसका गृह मंत्री ताम्रध्वज साहु द्वारा फीता काटकर  सुभारम्भ किये।उन्होंने  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर निगम रिसाली के जनप्रतिनिधियों को कहा की चुनाव के समय  अगर  आम जनता  काम बतायेगे तो उसे सहजता से सुने। वही  आपकी पूंजी है। उसे  बकायदा नोट करे।
हमारे  पास बोलने के लिये बहुत ज्यादा है।
आप सब दुष्प्रचार से बचे।समाजिक विद्वेष की भावना से काम नही करना है। 17 नवम्बर को मतदान है। अब मात्र 10 दिन शेष है। मात्र 10 दिन में 20 दिन का काम करना है। जब हमारा परिवार है तो बोलना है बताना है। हमारे घर के सभी का आवाज ज्यादा है। नाराज होकर कहा जायेगे आपके घर जायेंगे। परिवार की बात है। ग्रामीण वाले व शहर वाले बोले है हम लोग ज्यादा मतों से विजयी बनायेगे। आप डोर टू डोर मतदाताओ से सम्पर्क करे। महिलाये दो तीन टीम बनाकर निकलेंगे तो अच्छा काम हो सकता है।अपने वार्ड के काम को याद रखना पड़ेगा। दो तीन साल में क्या नया काम करना है। तीन साल का काम हुआ है। बहुत काम बचा है।

मुख्यमंत्री जी के नेतृतव में विकास हुआ है।अगला पांच साल में क्या काम बचेगा , बड़ा काम करना है। पेयजल की ब्यव्स्था करना है।चनदखुरी के पास नया एनीकल बना रहे है। एक इंडोर स्टेडियम बनायेगे।300 एकड़ जमीन लिये। 150  एकड़ जमीन भिलाई व 150  एकड़ जमीन रिसाली को मिला है।150 एकड़ की जमीन और मागा गया है। पेयजल ब्यव्स्था  करना है। 44 करोड़ से स्टेडियम बनाना  है। पैसा आ गया है। लेकिन जमीन नही होने के कारण कार्य रुका हुआ है।श्री साहू ने आगे कहा कि यह प्रथम चुनाव का कार्यालय है। यह आपका प्रेम समर्पण है।आप लोग समय न देखे कल से काम मे लग जाए। कल से सामाग्री मिलना सुरु हो जायेगा। वार्ड राइटिंग भी अपने वार्ड में करा ले तो अच्छा रहेगा । पूरी रणनीति तय कर ले। कल पोस्टर झंडा बेनर लगाले। जिसके घर मे वाल राइटिंग कर रहे है तो उससे अनुमति ले ले। कौन सा करना है नही करना है जानकारी दे। डोर टू डोर प्रचार करना है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रिसाली महापौर श्रीमतीं शशि सिन्हा ने कहा कि आप सब मिलकर बाबू जी को  इस चुनाव में सर्वाधिक् मतों से विजयी बनाये। सभी 40 वार्ड के कॉंग्रेस नेता कार्यकर्ता सब मिलकर उनको जितवाये।बाबू जी ने बिना मांगे महाविद्यालय ,स्वामी आत्मानन्द स्कुल से लेकर विविध सौगात दिलवाये है।पूर्व साडा उपाध्यक्ष  बृजमोहन सिह ने कहा कि हम सबको सिर्फ 15 दिन ईमानदारी से काम करना है।अपना वार्ड व बूथ न छोड़े।मंन्त्री जी को भारी मतों से विजयी बनाये।बड़े हर्ष की बात है कि हमारे गृह मंत्री को प्रतयासी बनाया गया है। 2018 में हमारी सरकार आई। यह कितना पिछड़ा  हुआ था।उपेक्षित था। इधर भिलाई के लोगो का धयान नही रहता था। नागरिको को  काम करवाने10 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। नगर निगम बनाना बहुत कठिन काम था जिसे मंन्त्री जी ने पूरा किया। रिसाली निगम के चुनाव के बाद करोड़ो रूपये के काम किय्या गया। 40 वार्ड का गठन कर 40 जनप्रतिनिधियों को अवसर मिला। पहले 13 वार्ड हुआ करता था।जब निगम का चुनाव हुआ तो वे आपके हर वार्ड में जाकर आपको जितवाने का कार्य किय्या।आपकी मदद मन्त्री जी ने किया है।तालपुरी पहले हाऊसिंग बोर्ड में आता था। लेकिन तालपुरी को रिसाली निगम मे शामिल किए साथ ही बीएसपी से लड़कर बीएस पी की जमीन की माग की।

निगम सभापति केशव बंछोर ने कहा कि सभी को सुभकामना देते हुए बधाई देता हूं। सिर्फ मंन्त्री जी के रुचि के कारण निगम का गठन हुआ है। जहां भी निवास है वे  स्वस्फूर्त काम में लग जाये । जिस वार्ड से ज्यादा मत से जितवाएँगे तो उनको ईनाम दिया जायेगा। हमारे घर के सामने सड़क गार्डन सड़क बना है तो  सिर्फ मंन्त्री जी के कारण। भारी मजबूत से जीत रहे है। अपने कार्यक्षेत्र से ज्यादा मतों से जितवाना है। ब्लाक अध्यक्ष 
मूकुन्द भाऊ ने कहा कि अपने आप को प्रत्यासी मानकर आप कार्य करे। आप हम सबके आशा पर खरे उतरे है। इसलिये आप बधाई के पात्र है। इनके विधायक बनने के बाद रिसाली  का मानचित्र ही बदल गया  है। पांच साल पहले जब चुनाव हुआ था तो काफी समस्या थी।लेकिन उसका अब समाधान हो गया है।रिसाली के हर वार्ड में 5 से 6 सौ मकान है। हम हर मतदाता से सघन सम्पर्क करें। हम स्वयम चुनाव लड़ रहे है। इस हिसाब से काम करे।  टीकम सिह चन्द्राकर ने कहा कि काम करने वाले  इतने कर्मठ  जनप्रतिनिधि की जरूरत है। हम सबको काम करना है।  दूर्ग ग्रामीण में कितना विकास हुआ है यह दिखता है। लेकिंन इस चुनाव में हम सबको मिलकर  जुझना पड़ेगा
कार्यक्रम का संचालन सागिर व ब्लाक महामंत्री चन्द्रकान्त कोरे ने किया।
 कॉंग्रेस नेताओ ने अंत मे कहा कि जिस दिन 3 दिसम्बर को रिजल्ट आयेगा उस दिन दिवाली मनाया जायेगा। इस अवसर पर पीसीसी महासचिव् जितेंद साहू, पार्षद एल्डरमेन  कॉंग्रेस नेता व कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!