छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में लुढ़का तापमान

by shorgul news
Spread the love

रायपुर । छत्तीसगढ़ के सभी संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान का आंकड़ा गिर गया है। इसकी वजह से सुबह और शाम ढलने के बाद अब अच्छी ठंड महसूस होने लगी है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले दो-तीन दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। इसके बाद ठंड में फिर से बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में आज शाम से ही पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल जाएगा। इसके असर से फिलहाल तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम थम जाएगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। विक्षोभ का प्रभाव कम होने के साथ ही तथा हवा की दिशा में बदलाव आने के बाद फिर से ठंड का असर बढऩे लगेगा। फिलहाल उत्तर-पूर्व से आ रही सर्द हवाओं के असर से न्यूनतम तापमान का आंकड़ा कम हो गया है। वहीं अधिकतम तापमान का आंकड़ा भी लगभग स्थिर बना हुआ है। इससे मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हवा की दिशा में बदलाव आने के बाद क्रमश: तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा। अनुमान है कि नवंबर के प्रथम सप्ताह से ही ठंड का असर तेज होने लगेगा और न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान के आंकड़ों में गिरावट आएगी। वर्तमान में भी शाम होते ही लोग गर्म कपड़ों में नजर आ रहे है। वहीं घरों में रजाई और कंबल भी निकल गया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!