JMC लाइव बैंड भिलाई के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति से बांधा समा

by shorgul news
Spread the love

भिलाई। जेएमसी लाइव बैंड भिलाई के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति से तालियां बटोरी। बरूण चक्रवर्ती द्वारा निर्देशित सुप्रसिद्ध संगीत संस्था जेएमसी लाइव बैंड भिलाई के कलाकारों द्वारा शारदीय सार्वजनिक दुर्गा एवं काली पूजा समिति कापसी जिला- कांकेर के दुर्गा मंच पर कर्ण प्रिय धमाकेदार प्रस्तुति से कापसी वासियों को मंत्र मुग्ध कर दिया। 
उल्लेखनीय है कि जेएमसी लाइव बैंड के साथ छत्तीसगढ़ और मध्य भारत की विख्यात दूरदर्शन, फिल्मी तथा मंचीय प्रसिद्धि प्राप्त गायिका श्रीमती गौतमी चक्रवर्ती ने निरंतर उत्कृष्ट गायन से शीर्ष स्तर को स्पर्श किया है और कापसी भी इससे अछूता नहीं रहा। अन्य गायक कलाकारों में वरिष्ठ गायक विनय, राकेश, अवतार, माइकल ने भी शानदार प्रस्तुति दी। सम्पूर्ण संगीत व्यवस्था सहित शो का निर्देशन तथा सिंथेसाइजर वादन साई चक्रवर्ती ने किया। वहीं गिटार पर पार्थो चक्रवर्ती, समीर, रिदम निर्देशक एवं ऑक्टोपैड वादन बीडी आमोश, ढोलक  वादन गौतम, संयोजन सारथी चक्रवर्ती ने किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कलाकार द्वय राकेश कुमार तथा अभिनेता प्रसिद्ध मिमिक्री आर्टिस्ट अवतार ने किया।                                   
ज्ञात हो कि शारदीय सार्वजनिक दुर्गा एवं काली पूजा समिति, कापसी जिला कांकेर का यह 60 वां वर्ष है। आयोजन को सफल बनाने में मुख्य संरक्षक मन्मथ मंडल, अध्यक्ष दीपक सरकार, उपाध्यक्ष आशुतोष विश्वास तथा जोधू दास एवं कोषाध्यक्ष रघुनाथ पाइक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!