मां चंडी का आशीर्वाद लेकर वोरा ने किया चुनाव अभियान का आगाज

by shorgul news
Spread the love

दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक व सातवीं बार दुर्ग शहर से चुनावी मैदान में उतरे अरुण वोरा ने शुक्रवार को माँ चंडी के मंदिर में पूजा अर्चना कर वार्ड 33 से ही अपने चुनाव प्रचार अभियान का आगाज़ किया। वोरा ने पहले दिन वार्ड क्रमांक 33, वार्ड 32, 30 एवं 31 में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान सभी वार्डों में स्वस्फूर्त रूप से वोरा के समर्थन में जनसैलाब उमड़ा और आम जनों का भरपूर आशीर्वाद अरुण वोरा को मिलता नजर आया। विधायक वोरा पुन: अपने पिता श्री मोतीलाल वोरा को याद कर भावुक हो गए उन्होंने कहा कि बच्चे चाहे जितने भी बड़े हो जाएं एक पिता का स्थान व पालकों का संरक्षण बेहद अहम होता है। यह संतोषप्रद बात है कि बाबूजी के साथ हमेशा खड़े रहने वाली दुर्ग शहर की जनता एक पालक के रूप में आज उनके साथ है। उन्होंने सभी बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया व कांग्रेस को वोट देने का आग्रह किया।

वोरा ने कहा कि केंद्र सरकार के दोहरे मापदंड के बावजूद प्रदेश सरकार ने जो कहा सो किया है। भूपेश बघेल के नेतृत्व में इस बार 75 से अधिक सीट कांग्रेस पार्टी जीत कर आएगी और किसान, मजदूर, युवक, महिला, मध्यवर्ग के कल्याण के साथ स्वास्थ्य शिक्षा व्यवस्था का उन्नयन लगातार जारी रहेगा। सभी को राशन, मुफ्त इलाज, घर के दरवाजे पर इलाज की सुविधा, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, आईटीआई, कॉलेज हमर क्लिनिक, सब कुछ तभी तक है जब तक कांग्रेस है। जनता के कल्याण को मुफ्त की रेवड़ी कहने वाले केवल सत्ता का दुरुपयोग करने के आदि हैं। 
प्रचार के दौरान वोरा के साथ जिला अध्यक्ष गया पटेल, महापौर धीरज बाकलीवाल, आर एन वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, युंका अध्यक्ष आयुष शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन व स्वस्फू र्त उमड़ी भीड़ शामिल थी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!