भिलाई में दो युवक कार से ले जा रहे थे 2.87 लाख रुपए, वैध दस्तावेज नहीं देने पर पुलिस ने किया जब्त

by shorgul news
Spread the love

भिलाई। थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने चेंकिंग के दौरान एक कार से 2 लाख 87 हजार रुपए बरामद करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धारा धारा 102 जा.फौ. के तहत कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार  सहायक उप निरीक्षक निगम पात्रे थाना नंदिनी जिला दुर्ग की डियूटी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 67 अहिवारा एफएसटी टीम में दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रभारी अधिकारी रवि विश्वकर्मा नायब तहसीलदार, सहायक पटवारी दयाराम देवांगन, प्रधान आरक्षक छोटेलाल यादव, वीडियोग्राफर सौरभ, चालक सुखदेव साहू द्वारा 26 अक्टूबर को वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। शाम 5.35 बजे चेकिंग के दौरान सिरसाकला मार्ग डबरी के पास वाहन क्रमांक सीजी 04 एच सी 1533 को रोककर चेक किया। कार में नगदी रकम 287000 रुपए जिसमें 500 रू के 574 नोट मिले। कार में सवार गोविंद सिंह पिता मोहन लाल उम्र 25 वर्ष एवं राजेंद्र सिंह पिता बीरसिंह उम्र 35 वर्ष निवासी मोतीपुर अमलेश्वर थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग को मौके पर उक्त रकम के संबंध में पूछताछ किया। कार में मिले रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज, रसीद एवं संतोषप्रद जवाब नहीं दिये। मौके पर प्राप्त रकम को विधिवत जप्त कर एफएसटी टीम द्वारा थाना लाकर पेश करने पर थाना पुरानी भिलाई में धारा 102 जा.फौ. के तहत कार्रवाई कर रुपए को जब्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!