दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, काटा 80 हजार का चालान

by shorgul news
Spread the love

दुर्ग। यातायात बाधित करने वाले 4 मालवाहक वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 80000 रुपए का अर्धदंड वसूल किया गया।

जानकारी के अनुसार दुर्ग से रायपुर मार्ग में कुम्हारी क्षेत्र में चार भारी वाहन चालकों के द्वारा वाहनों से अधिक चौड़ाई का माल लोड कर यातायात बाधित करने वाले भारी वाहन चालकों के ऊपर मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत प्रत्येक वाहन चालक के ऊपर ₹20000 अर्थदण्ड वसूल किया गया। वाहन चालकों के ऊपर ₹80000 की कार्यवाही यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा की गई। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा नो पार्किंग ,यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों एवं खतरनाक ढंग से वाहन खड़ी करने वालों के ऊपर आगे निरंतर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!