भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम… जांच में जुटी पुलिस

by shorgul
Spread the love

मोहलामानपुरअंबागढ़ चौकी। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों ने भाजपा नेता की हत्या कर दी। बदमाशों ने शुक्रवार देर शाम भाजपा नेता के घर में घुसकर गोली मारी और फरार हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। घटना को नक्सली एंगल से भी जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। मामला औंधी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार औंधी थाना क्षेत्र के सरखेड़ा में शुक्रवार देर शाम कुछ अज्ञात बदमाश सरखेड़ा निवासी भाजपा नेता बिरजू तारम के घर पहुंचे। घर में घुसकर बदमाशों ने बिरजू तारम की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना को किसने अंजाम दिया इसकी जांच की जा रही है। वहीं पुलिस मामले को नक्सली एंगल से भी देख रही है। मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!