धारदार हथियार लेकर गुण्डागर्दी करने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार, चाकू लहरा कर फैला रहा था दहशत

by shorgul
Spread the love

भिलाई। धारदार हथियार लेकर लोगों को धमकाने वाले आरोपी को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 20.10.2023 को दोपहर 12 बजे करीबन मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति सुपेला चर्च चैक के पास आम जगह में धारदार हथियार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगो को डरा धमका रहे है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल संदेही मुबारक हुसैन पिता नवी हुसैन उम्र 36 साल निवासी प्रगति नगर बसंत टाॅकिज के पीछे छावनी भिलाई को घेराबंदी कर चर्च चैक के पास सुपेला से आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू जप्त किया गया। आरोपी मुबारक हुसैन को आज दिनांक 20.10.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में दुर्ग जेल भेजा गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा थाना प्रभारी थाना सुपेला, सउनि दिनेश सिंह एवं आर. सूर्य प्रकाश का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!