96 पौवा देशी शराब समेत एक गिरफ्तार

by shorgul
Spread the love

भिलाई। मधुरम ज्वैलर्स के पीछे कई दिनों से अवैध शराब की बिक्री की जा रही थी। सुपेला पुलिस ने मुकेश चैहान पिता सुरेन्द्र चैहान उम्र 25 साल निवासी आदर्श पारा लक्ष्मी नगर सुपेला को 96 पौवा देशी शराब के साथ कपड़ा है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

ज्ञात हो कि पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिला की एक व्यक्ति मधुरम ज्वेलर्स के पीछे सुपेला में अवैध रूप से शराब ब्रिकी कर रहा है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। संदेही से पूछताछ करने पर अपना नाम मुकेश चैहान निवासी लक्ष्मी नगर सुपेला का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के बोरी में अवैध रूप से कुल 96 पौवा देशी शराब कीमती 9120 रूपये जप्त किया गया। आरोपी को आज दिनांक      17.10.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा, सउनि नरेन्द्र सोनी, प्र.आर. संतोष राज का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!