केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 19 को आ रहे बस्तर

by shorgul
Spread the love

रायपुर । छत्तीसगढ़ के बस्तर किला को फतह करने भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बस्तर की सभी 12 सीटों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने तथा नामांकन रैली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अलावा कई दिग्गज शिरकत करने वाले हैं।
सूत्रों ने बताया कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में बस्तर की सभी 12 सीटों पर मतदान होना है। इसके पूर्व भाजपा के प्रत्याशियों द्वारा 19 अक्टूबर को नामांकन भरा जाएगा। इस नामांकन रैली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अलावा रविशंकर प्रसाद-नारायणपुर, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा-कांकेर, सांसद बसंत कुमार पंडा-बीजापुर, झारखंड के पूर्व सीएम बाबू लाल मरांडी-कोंडागांव, गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय -दंतेवाडा, मंत्री विश्वेश्वर टुडू-सुकमा में भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होंगे। इसकी तैयारी में भाजपा के कार्यकर्ता और प्रत्याशी जोरशोर से जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि 19 अक्टूबर को जगदलपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नामांकन में शामिल होंगे और वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!