भाजपा की जीत के लिए संकल्पित हैं कार्यकर्ता : केदार

by shorgul
Spread the love

जगदलपुर। नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के भानपुरी में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नारायणपुर  के भाजपा प्रत्याशी केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के 5 साल के कुशासन से जनता तंग आ चुकी है और इस चुनाव में परिवर्तन का मन बना लिया है। भय, भूख और भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस ने पिछले 5 साल में प्रदेश को बदहाल स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है ।

कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ वाले सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री कश्यप ने कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने संकल्प ले लिया है कि वे इस चुनाव में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। इस दौरान 700 कांग्रेस कार्यकर्त्ता भाजपा में शामिल हो गए। श्री कश्यप ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन है।सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि जनता से झूठे वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस का सच जनता के सामने आ चुका है। कांग्रेस नेताओं ने सिर्फ जनता को छलने का काम किया है। जनता ने इस बार भाजपा को आशीर्वाद देने का मन बना लिया है। सम्मेलन में आज भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भानपुरी और मर्दापाल मंडल के 700 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा।सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान एवं रेशमा दीवान, बस्तर जनपद अध्यक्ष टिकेश्वरी मंडावी, भानपुरी मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल, मर्दापाल मंडल अध्यक्ष राम कुमार कोर्राम, वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण चोपड़ा, विजय तिवारी, दिलीप पाणिग्रही, लक्ष्मी बेलसरिया, भेलकू, रामचंद्र कश्यप, विजय पांडे, नीलकुमारी कश्यप, जयंती कश्यप, भूषण गुप्ता, प्रवीण सांखला, दयानिधि ठाकुर, खितेश मौर्य, हरदेव बघेल , लिंगू कश्यप, मंगलू , रघुनाथ कश्यप, फकीर, गणेश सेठिया, उमाकांत कश्यप, सुनील कश्यप, कौशिल्या ध्रुव  सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!