रायपुर से चोरी हुए ट्रक दुर्ग में बरामद, चेकिंग के दौरान ट्रक छोड़ भागा चोर

by shorgul
Spread the love

दुर्ग। चौकी जेवरा सिरसा पुलिस द्वारा रायपुर से चोरी हुए 25 लाख रुपए मूल्य के ट्रक को बरामद किया है। बताया जाता है कि चेकिंग के दौरान चोर ट्रक छोड़कर भाग गया था।

मिली जानकारी के अनुसर आगामी विधानसभा चुनाव के तहत सम्पुर्ण जिला एवं पुलिस चौकी जेवरा सिरसा द्वारा लगातार क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग एवं पेट्रोलिंग किया जा रहा था। उसी क्रम में थाना प्रभारी तापेश्वर नेताम के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी चेतन सिंह चन्द्राकर के नेतृत्व में चौकी जेवरा सिरसा द्वारा चौकी क्षेत्र में 15 अक्टूबर को वाहन चेकिंग एवं पेट्रोलिंग किया जा रहा था। इस दौरान अज्ञात चोर ने ग्राम बासीन के अग्रवाल ईटा फैक्ट्री के पास ट्रक क्रमांक सीजी 12 एस 5784 को छोड़ कर भाग गये। वाहन मालिक का पता तलास करने पर जानकारी प्राप्त हुआ कि चौकी सिलतरा थाना धरसिवा जिला रायपुर में किसी ने ट्रक को चोरी कर लिया था। इस कार्रवाई में पुलिस चौकी जेवरा सिरसा स्टाफ उनि चेतन सिह चन्द्राकर चौकी प्रभारी, सउनि धर्मेन्द्र देवांगन,  प्र0आर0 पुनेश साहू शामिल थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!