छत्तीसगढ़ नाबालिग लड़कियों की फोटो एडिट कर फिल्मी तरीके से करते थे ब्लैकमेल, दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

by sadmin
Spread the love

जशपुर । जिले में नाबालिग लड़कियों की फोटो को एडिट कर अश्लील रूप देकर ब्लैकमेल करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार का जेल भेज दिया गया है. दोनों बदमाश इंस्ट्राग्राम में नाबालिग लड़कियों के तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर पीडि़तों से पैसे की मांग करता थे. इतना ही नहीं फिल्मी अंदाज में पीडि़त से पैसे की डिमांड कर लोकेशन पर बुलाते थे. फिर कुछ देर बाद लोकेशन चेंज कर दूसरी जगह बता कर पैसा छोडऩे बोलथे थे।बता दें कि, पूरा मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है. यहां अफरोज और गणेश नामक दो बदमाशों ने लड़की की तस्वीर से छेड़छाड़ कर अश्लील रूप देकर पीडि़त से 10 हजार रुपए की मांग कर रहा था. पीडि़त को इंस्ट्राग्राम सोशल मीडिया में तस्वीर डालकर फोटो डिलीट करने ब्लैकमेल कर रहा था. फिर परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने तत्परता से दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है।एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने कहा कि, कोई भी बदमाश इस तरह से लड़कियों को सोशल मीडिया में फोटो वायरल करने का धमकी देकर ब्लैकमेल करें तो डरे नहीं पीडि़ता पहले अपने परिजनों को तत्काल जानकारी दे और उसके बाद फिर सम्बंधित थाने में शिकायत दर्ज कराए. इससे इस तरह का महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!