डेंगू से भिलाई निवासी महिला की रायपुर में मौत, बच्चे को जन्म देने के बाद थम गई सांसे

by sadmin
Spread the love

भिलाई। डेंगू ने भिलाई की एक महिला की जान ले ली। दुख की बात है कि महिला प्रेगनेंट थी और डिलीवरी के बाद एक स्वस्थ बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी सांसे थम गई।

मिली जानकारी के अनुसार कैम्प 1 जलेबी चौक निवासी देवेश गुप्ता के धर्मपत्नी 39 वर्षीय श्रीमती बिन्दु कुमारी गुप्ता का 9 अक्टूबर को डेंगू ईलाज के दौरान एम्स हॉस्पिटल में देहांत हो गया है। बिंदु प्रेगनेंट थी। डिलीवरी के पहले उसने खून की जांच करवाई। जांच में डेंगू निकला। उसे इलाज के लिए शंकराचार्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 6 अक्टूबर को महिला की तबियत ज्यादा बिगड़ गई। बेहतर इलाज के लिए एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डिलीवरी के दौरान एक बच्चे को जन्म देने के अगले दिन महिला की मौत हो गई।  उनका अंतिम यात्रा बुधवार 11 अक्टूबर को कैंप 1 निवास से सुबह 9.30 बजे निकालकर सुबह 10 बजे अंतिम संस्कार रामनगर मुक्तिधाम में किया जाएगा ।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!