सार्वजनिक स्थल में जुआ खेलते 12 लोगों को दुर्ग पुलिस ने पकड़ा, 48000 रुपए जब्त

by sadmin
Spread the love

दुर्ग। सार्वजनिक जगह पर जुआ खेलते हुए 12 जुआरियों को पदमनाभपुर पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास से 48650 रुपए तथा ताश पत्ती जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक सलभ कुमार सिन्हा (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग मणिशंकर चंन्द्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अनिल कुमार साहू के नेतृत्व में अभियान कार्यवाही करते हुए थाना पदमनाभपुर पुलिस को मुखबिर की सूचना मिलने पर तत्काल टीम गठित कर गोल्डन चौक, रोहिणीपुरम ग्राम धनोरा दुर्ग में रेड कार्यवाही कर 52 पत्ती तास से रूपये पैसे का दाव लगाकर जुआ खेलते हुए 12 लोगों के खिलाफ धारा 3 ( 2 ) छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधि0 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार जुआरी

गिरफ्तार जुआरियों में सोहन लाल साहू पिता स्व० पीलुराम साहू उम्र 32 साल, महेन्द्र कुमार रात्रे पिता ओमकार रात्रे उम्र 23 साल, बुधराम देवांगन पिता स्व० बघेला देवांगन उम्र 32 साल, धनंजय देवांगन पिता स्व० यशवंत देवांगन उम्र 22 साल, उत्तम कुमार देवांगन पिता स्व० यशवंत देवांगन उम्र 22 साल, मोहन कुमार पिता राज कुमार कुम्हार उम्र 26 साल, गोवर्धन साहू पिता ष्णा साहू उम्र 31 साल, सभी साकिनान ग्राम धनोरा, हेमलाल पटेल पिता जामराज पटेल उम्र 35 साल, 02- मिस्टर लाल देवांगन पिता गंगाराम देवांगन उम्र 35 साल, विकास पटेल पिता गोवर्धन पटेल उम्र 22 साल, तीरथ कुमार साहू पिता दौलत राम साहू उम्र 33 साल, राजेन्द्र देवांगन पिता स्व सेवक राम देवांगन उम्र 53 साल सभी साकिनान ग्राम धनोरा शक्तिपारा शामिल है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!