जिले की 6 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर, पढ़े किसे मिली नई जिम्मेदारी

by sadmin
Spread the love

दुर्ग। दुर्ग पुलिस शलभ कुमार सिन्हा ने 6 थाना प्रभारियों के तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक DSP प्रमोट हुए दो थाना प्रभारियों को थाने की जिम्मेदारी से हटाया गया है, वहीं पुलिस लाइन में पदस्थ 3 निरीक्षक को नई जिम्मेदारी मिली है।

जारी तबादला आदेश के अनुसार हाल ही में प्रमोशन पाकर डीएसपी बने निरीक्षकों को थाना प्रभारी की जिम्मेदारी से हटाया गया है। जामुल थाने के सीनियर टीआई याकूब मेमन की जगह कुम्हारी में पदस्थ टीआई केशव राम कोशले को जिम्मेदारी दी गई है। वैशाली नगर के टीआई का प्रमोशन होने के बाद उनकी जगह नेवई की थाना प्रभारी ममता अली शर्मा को वहां की जिम्मेदारी दी गई है। आदेश के मुताबिक छावनी थाना प्रभारी नवी मोनिका पांडेय को प्रभारी डीएसबी / डीसीबी/डीसीआरबी बनाया गया है। रक्षित केंद्र में पदस्थ सोनल ग्वाला को छावनी थाने का प्रभार दिया गया है। रक्षित केंद्र में पदस्थ संजीव मिश्रा कुम्हारी थाना प्रभारी बनाया गया है।

रक्षित केंद्र में पदस्थ प्रशांत मिश्रा को नेवई का थाना प्रभारी बनाया गया है। राज्य शासन से भी बड़ी संख्या में डीएसपी रैंक के पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक दुर्ग जिले में पदस्थ डीएसपी क्राइम राजीव शर्मा को डीएसपी हेडक्वार्टर बनाया गया है। वहीं कांकेर में पदस्थ डीएसपी अनुराग झा को दुर्ग ट्रांसफर किया गया है। अभी उन्हें क्या जिम्मेदारी दी जाएगी, यह तय नहीं है। इसी तरह उप पुलिस अधीक्षक रेडियो रेंज भिलाई अरुण गजपाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूर संचार शाखा, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर बनाया गया है। सहायक सेनानी 7वीं वाहिनी, छसबल भिलाई ममता देवांगन को उप सेनानी, 11वीं वाहिनी छसबल जांजगीर बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!