पति से विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, सेक्टर-7 के तालाब में सुबह-सुबह मिली लाश

by sadmin
Spread the love

भिलाई। शनिवार की सुबह भिलाई स्थित सेक्टर-7 के तालाब में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। प्रीति के घर से गायब होने पर घर वाले काफी परेशान थे। इसी दौरान मॉर्निंग वॉक में निकले लोगों ने एक मोबाइल बजते देखा और उसके घर वालों को इसकी सूचना दी।  भिलाई नगर पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालकर पीएम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात भिलाई सेक्टर-6 बी मार्केट निवासी मनीष सिंह का पत्नी प्रीति सिंह (38 वर्ष) से किसी बात को लेकर काफी झगड़ा हुआ था। प्रीति गुस्से में आकर घर से बाहर चली गई। मनीष को लगा कि वो छत पर गुस्से में गई होगी थोड़ी देर में आ जाएगी। जब काफी देर तक प्रीति नहीं लौटी तो मनीष को चिंता हुई। उसने पूरे घर और छत में उसे ढूंढा। जब प्रीति का पता नहीं चला और उसने फोन भी नहीं उठाया तो मनीष ने अपने रिश्तेदारों को फोन किया। मनीष और उसके रिश्तेदार प्रीति की तलाश कर ही रहे थी कि सुबह 6 बजे के बीच किसी ने प्रीति का फोन उठाया और बताया कि ये फोन सेक्टर 7 तालाब के पास पड़ा था। तालाब में किसी की बॉडी तैर रही है। इस पर मनीष तुरंत वहां पहुंचा और देखा तो वो लाश प्रीति सिंह की थी। भिलाई नगर पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालकर पंचनामा के बाद उसे पीएम के लिए भेज दिया है। मनीष सिंह के दो बेटे हैं एक 12 साल और दूसरा 10 साल का। इसके अलावा घर में मनीष की मां रहती हैं। प्रीति की मौत के बाद से बच्चों के सिर से मां का साया छिन गया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!