कंबल बेचने आए यूपी के दो युवकों ने अकेली देख महिला से छेड़छाड़ करने लगे,मोहल्ले वालों ने पकड़ किया थाने के सुपुर्द…

by sadmin
Spread the love

रामानुजगंज। ग्राम कमलपुर में उत्तर प्रदेश से कंबल बेचने आए दो युवकों के द्वारा कंबल बेचने के बहाने अकेली महिला को देखकर घर में घुसकर छेड़छाड़ किया जाने लगा। महिला के आवाज लगाने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए एवं भागते हुए दोनों युवकों को दौड़कर पकड़ पुलिस के हवाले किया। महिला के रिपोर्ट पर दोनों युवकों के विरुद्ध धारा 354,452, 34 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार साहिल खान पिता इब्राम खान उम्र 28 वर्ष, नसीम पिता अयूब उम्र 32 वर्ष रामढाह थाना केराना जिला सामली उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं जो बाइक से कंबल बेचने आज सुबह 10:30 बजे करीब कमलपुर गए थे। इसी दौरान महिला घर में अकेली थी उसे देखकर कंबल लेने के लिए बोलने लगे परंतु महिला के द्वारा कंबल लेने एवं देखने से इनकार करते हुए घर के अंदर चली गई जिसका पीछे-पीछे कंबल बेचने वाला एक युवक गया एवं जोर जबरदस्ती बदनीयती से करने लगा। महिला के द्वारा चिल्लाने पर आसपास के लोग आय तो दोनों भागने लगे जिसे दौड़कर स्थानीय लोगों के द्वारा पड़कर थाने लाया गया। महिला के रिपोर्ट पर दोनों युवकों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया गया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!